सीजेपी के प्रदर्शन में घुसकर मारपीट करने वालों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट करेगा सुनवाई, लाठियों से पीटने का आरोप
दिल्ली हाई कोर्ट कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुए हमले के खिलाफ याचिका पर सुनवाई ...और पढ़ें

सेंट्रल दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा व्यवस्था की एक झलक। फाइल फोटो
HighLights
सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर हमले के खिलाफ याचिका दायर।
दिल्ली हाई कोर्ट मंगलवार को मामले की सुनवाई करेगा।
बाहरी लोगों ने लाठियों से प्रदर्शनकारियों को पीटा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बीते 10 व 11 अक्टूबर को काॅकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ दिल्ली हाई काेर्ट में याचिका दायर की है।
इस मामले का उल्लेख कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदवे साम्ब्रे की अध्यक्षता वाली पीठ एक अधिवक्ता द्वारा किया गया और अदालत ने इस पर भी सुनवाई मंगलवार को होगी। याचिका में कहा गया कि प्रदर्शन के दौरान, कुछ बाहरी लोग प्रदर्शन स्थल पर घुस आए और लाठियों से लोगों से मारपीट की और उन्हें परेशान किया।
