विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली HC में आज AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर सुनवाई, पुलिस के शांति बाॅन्ड नोटिस को दी चुनौती

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:15 AM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट गुरुवार को आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर सुनवाई करेगा। यह याचिका ...और पढ़ें

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में होगी सुनवाई। फोटो: आर्काइव

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में होगी सुनवाई। फोटो: आर्काइव

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) के सामने शांति बांड भरने संबंधी दिल्ली पुलिस के नोटिस को चुनौती देने वाली ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा।

बुधवार को जब यह मामला न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ के समक्ष आया तो अदालत ने मामले को गुरुवार के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

शांति बांड भरने के नोटिस को दी चुनौती

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने नेहा को गिरफ्तार किया था।

17 अक्टूबर को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 के तहत नोटिस जारी कर 19 अक्टूबर को एसईएम के सामने पेश होने और शांति बनाए रखने के लिए एक जमानतदार के साथ 10 हजार रुपये का निजी बाॅन्ड भरवाने को कहा था।

यह भी पढ़ें- अभी खत्म नहीं हुईं CJP की मुश्किलें, आशुतोष रांका-सौरव दास पर दर्ज दोनों FIR की जांच करेगी क्राइम ब्रांच

यह भी पढ़ें- 50 हजार रुपये का बॉन्ड, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन नहीं: CJP के दास और रांका को किन शर्तों पर मिली जमानत?