विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट ने मालवीय नगर होटल मालिक की अंतरिम जमानत याचिका पर जेल प्रशासन से मांगा जवाब

Published: Wed, 16 Sep 2026 03:56 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने मालवीय नगर के होटल मालिक लवकेश बजाज की अंतरिम जमानत याचिका पर जेल प्रशासन से उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है।

लवकेश बजाज के होटल में तीन जून को लगी आग में 23 लोगों की मौत हो गई।

लवकेश बजाज के होटल में तीन जून को लगी आग में 23 लोगों की मौत हो गई।

HighLights

  1. हाई कोर्ट ने लवकेश बजाज की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई की।

  2. जेल प्रशासन को आरोपित की स्वास्थ्य रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।

  3. आरएमएल अस्पताल ने 15 सितंबर को सर्जरी के बाद छुट्टी की सूचना दी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मालवीय नगर के होटल मालिक की अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को जेल प्रशासन को आरोपित लवकेश बजाज के स्वास्थ्य स्थिति पर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।

अदालत ने उक्त आदेश तब दिया जब आरएमएल अस्पताल ने अदालत को सूचित किया कि 15 सितंबर को सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लवकेश बजाज के होटल में तीन जून को लगी आग में 23 लोगों की मौत हो गई थी। अदालत ने जेल प्रशासन को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई 21 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

लवकेश बजाज न्यायिक हिरासत में बेहोश हो गए

लवकेश बजाज की तरफ से कहा गया कि सिर्फ स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की गई है, लेकिन कोई पूरी डिस्चार्ज समरी दाखिल नहीं की गई है। यह भी कहा कि लवकेश बजाज न्यायिक हिरासत में बेहोश हो गए थे और उनके शरीर पर खुले घाव हैं। इसके लिए उनकी देखभाल की जरूरत है।

जेल प्रशासन को मेडिकल हालत पर रिपोर्ट पेश करने को कहा

दलीलें सुनने के बाद पीठ ने जेल प्रशासन को उनकी मेडिकल हालत पर रिपोर्ट पेश करने को कहा। मंगलवार को अदालत ने आरएमएल को लवकेश बजाज की मेडिकल हालत पर स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

यह भी पढ़ें- जीटीबी अस्पताल में बनेगा 250 बेड का सुपर स्पेशियलिटी ट्रॉमा ब्लॉक, CM रेखा गुप्ता की कैबिनेट ने दी मंजूरी