विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जीटीबी अस्पताल में बनेगा 250 बेड का सुपर स्पेशियलिटी ट्रॉमा ब्लॉक, CM रेखा गुप्ता की कैबिनेट ने दी मंजूरी

By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
Published: Wed, 16 Sep 2026 03:50 PM (IST)

जीटीबी अस्पताल में 250 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी ट्रॉमा ब्लॉक बनाने को दिल्ली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना ...और पढ़ें

जीटीबी अस्पताल में बनेगा 250 बेड का आधुनिक ट्रॉमा ब्लॉक।

जीटीबी अस्पताल में बनेगा 250 बेड का आधुनिक ट्रॉमा ब्लॉक।

HighLights

  1. जीटीबी अस्पताल में 250 बेड का ट्रॉमा ब्लॉक बनेगा।

  2. दिल्ली कैबिनेट ने 244.87 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी।

  3. गंभीर दुर्घटना मरीजों को 24x7 आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जीटीबी अस्पताल में 250 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी ट्रॉमा ब्लॉक बनेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 244.87 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सात मंजिला इस आधुनिक इमारत में 77 क्रिटिकल-केयर बेड, नौ हाई-टेक ऑपरेशन थिएटर और 48 ओपीडी कमरे होंगे। यह सुविधा गंभीर दुर्घटनाओं के मरीजों के इलाज के लिए विशेष रूप से विकसित की जा रही है।

जांच और सर्जरी की सभी सुविधाएं मिल सकेंगी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि गंभीर दुर्घटना के मामलों में मरीजों को एक ही छत के नीचे 24x7 इमरजेंसी, जांच और सर्जरी की सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे इलाज में तेजी आएगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 12 साल के मासूम की मौत पर HC सख्त, गैरकानूनी बाड़ में छोड़ा था करंट; जमानत याचिका खारिज