विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ AAP नेताओं के पोस्ट अभी भी नहीं किए गए डिलीट, कोर्ट ने 6 हफ्ते में मांगा जवाब

Published: Mon, 21 Sep 2026 03:56 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट को बताया गया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने अभी तक न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ...और पढ़ें

AAP नेताओं ने नहीं हटाए जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ अवमानना पोस्ट।

AAP नेताओं ने नहीं हटाए जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ अवमानना पोस्ट।

HighLights

  1. AAP नेताओं ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ पोस्ट नहीं हटाए।

  2. दिल्ली हाई कोर्ट में अवमानना मामले की सुनवाई जारी है।

  3. केजरीवाल सहित अन्य को जवाब दाखिल करने को 6 सप्ताह मिले।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अवमामना मामले में सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में बताया गया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ अदालत की अवमानना करने वाले इंटरनेट मीडिया पोस्ट अभी तक डिलीट नहीं किए हैं।

याचिकाकर्ता अशोक चैतन्य ने यह जानकारी न्यायमूर्ति नवीन चावला व न्यायमूर्ति अरुण भारद्वाज की पीठ को दी। अदालत इंटरनेट मीडिया पर न्यायमूर्ति शर्मा के खिलाफ अवमाननापूर्ण सामग्री पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है।

केजरीवाल सहित अन्य को छह हफ्ते का समय

इस पर अदालत ने चैतन्य को हलफनामा दाखिल करने और संबंधित सामग्री को रिकार्ड पर लाने का निर्देश दिया। साथ ही पीठ ने केजरीवाल सहित अन्य को अपना जवाब दाखिल करने के लिए छह सप्ताह का समय दिया।

यह भी पढ़ें- पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से दिल्ली HC का इनकार