'कैंसर की सर्जरी हुई है...' उन्नाव केस के दोषी जयदीप सेंगर ने लगाई सजा रोकने की गुहार; HC ने CBI से मांगा जवाब
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में दोषी जयदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित करने की ...और पढ़ें

HighLights
जयदीप सेंगर ने सजा निलंबन की याचिका दायर की।
दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई से जवाब मांगा है।
सेंगर ने कैंसर सर्जरी को आधार बनाया है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पुलिस हिरासत में मौत मामले में 10 साल की सजा काट रहे जयदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबन याचिका पर दिल्ली हाई कोट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा है।
कोर्ट ने सीबीआइ को नोटिस जारी किया करते हुए सुनवाई 10 दिसंबर के लिए तय कर दी। साथ ही कोर्ट ने जेल अधिकारियों को सेंगर को जरूरी सभी दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जयदीप सिंह सेंगर ने मेडिकल आधार पर सजा निलंबित करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि उनकी कैंसर सर्जरी हुई है और स्वास्थ्य के कारण उन्हें राहत दी जाए।