विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पार्क में खुले सीवर में गिरकर दो बच्चों की मौत के लिए डीडीए व डीजेबी जिम्मेदार: हाई कोर्ट

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:22 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने पीतमपुरा में खुले सीवर में गिरकर दो बच्चों की मौत के मामले में डीडीए और दिल्ली ...और पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट ने दो बच्चों की मौत पर सुनाया फैसला। फाइल फोटो

दिल्ली हाई कोर्ट ने दो बच्चों की मौत पर सुनाया फैसला। फाइल फोटो

HighLights

  1. खुले सीवर में गिरकर दो बच्चों की मौत हुई।

  2. दिल्ली हाई कोर्ट ने डीडीए, डीजेबी को दोषी माना।

  3. प्रत्येक परिवार को 11.01 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पीतमपुरा के एक पब्लिक पार्क में खुले सीवर में गिरकर दो बच्चों की मौत के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को लापरवाही का दोषी ठहराया है।

मृतक बच्चों के माता-पिता की याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा कि डीडीए-डीजेबी ने सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहे हैं और दुर्घटना रोकने के लिए पर्याप्त सावधानी नहीं बरती।

'उपाय नाकाफी थे'

पीठ ने कहा कि दो बच्चों का खुले सीवर में गिरकर जान गंवाना बताता है कि सुरक्षा उपाय नाकाफी थे। उक्त टिप्पणियों के साथ पीठ ने इसके साथ ही डीडीए व डीजेबी को प्रत्येक पीड़ित परिवार को नौ प्रतिशत वार्षिकि ब्याज दर के साथ 11.01 लाख रुपये मुआवजा व एक लाख रुपये मुकदमे का खर्च देने का आदेश दिया।

16 अप्रैल 2010 को करीब साढ़े ग्यारह साल के रोबियाल और लगभग 12 साल के अर्जुन की पीतमपुरा में डबल टंकी के पास डीडीए पार्क के एसयू-ब्लाक में खुले सीवर/मैनहोल में गिरने से मौत हो गई थी। बच्चों के माता-पिता ने पार्क और सीवर के काम के लिए जिम्मेदार डीडीए व डीजेबी से मुआवजे की मांग की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।