विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब नीति केस: दिल्ली HC ने केजरीवाल, सिसोदिया को दिया समय, ED की याचिका पर कोर्ट कर रहा टिप्पणियां हटाने पर सुनवाई

Published: Thu, 19 Mar 2026 04:03 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने शराब नीति भ्रष्टाचार मामले में ईडी की याचिका पर आप नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और ...और पढ़ें

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को आप नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य को ईडी की उस याचिका पर जवाब देने का समय दिया है, जिसमें विशेष अदालत द्वारा शराब नीति भ्रष्टाचार मामले में सभी आरोपियों को बरी करते हुए की गई कुछ प्रतिकूल टिप्पणियों को हटाने की मांग की गई है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने सभी आरोपियों के वकील द्वारा समय मांगने के अनुरोध के बाद उन्हें यह समय दिया। ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू और विशेष वकील जोहेब हुसैन पेश हुए।