विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC नियमों के खिलाफ करणी सेना पहुंची दिल्ली HC, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पुलिस को फैसला लेने का आदेश

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:14 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने यूजीसी के नए विनियमों के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगने वाली अर्जी पर दिल्ली पुलिस को निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

यूजीसी के खिलाफ प्रदर्शन की मांग लेकर हाई कोर्ट पहुंची करणी सेना। फोटो: आर्काइव

यूजीसी के खिलाफ प्रदर्शन की मांग लेकर हाई कोर्ट पहुंची करणी सेना। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस को प्रदर्शन अनुमति पर निर्णय लेने को कहा

  2. क्षत्रिय करणी सेना यूजीसी के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहती है

  3. जंतर-मंतर पर 20 सितंबर को प्रस्तावित है यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन

विनीत त्रिपाठी, नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना) विनियम-2026 को अधिसूचित करने के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगने वाली अर्जी पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्णय लेने का निर्देश दिया है। प्रस्तावित प्रदर्शन 20 सितंबर को होना है।

क्षत्रिय करणी सेना ने मांगी अनुमति

क्षत्रिय करणी सेना ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर 20 सितंबर को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति देने की मांग की थी। संगठन की ओर से कहा गया कि प्रदर्शन यूजीसी के नए विनियम के खिलाफ किया जाना है।

अनुमति देने से इनकार किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने सुनवाई की।

पुलिस को नई अर्जी देने का निर्देश

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष डाॅ. राज शेखावत को दिल्ली पुलिस के पास नई अर्जी देने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस को उस अर्जी पर निर्णय लेने को कहा गया है।

याचिका में यूजीसी के उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाले विनियम-2026 को अधिसूचित करने के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई है।

यह भी पढ़ें- स्वच्छता वायु सर्वेक्षण 2026 में लखनऊ ने इंदौर को पछाड़ा, टॉप 5 में MP का जलवा; 21वें स्थान पर दिल्ली

यह भी पढ़ें- सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद से फरार PG मालिक हरि ओम बंसल गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने भिवाड़ी से पकड़ा

यह भी पढ़ें- BRICS सम्मेलन से आसमान पर दिल्ली के 5 स्टार होटलों का किराया, 18 हजार का कमरा अब 1 लाख से ज्यादा का

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।