विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट को राहत: दिल्ली HC ने एनटीए को नीट-यूजी डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी करने का दिया आदेश

Published: Mon, 28 Sep 2026 08:05 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट को नीट-यूजी के डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी करने का ...और पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को निर्देश दिया।

 दिल्ली हाई कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को निर्देश दिया।

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट ने एनटीए को डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी करने को कहा।

  2. विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट के लिए एफएमजीई परीक्षा बहुत महत्वपूर्ण है।

  3. एनटीए ने पहले ही डुप्लीकेट स्कोरकार्ड प्रक्रिया बताई थी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मूल स्कोर कार्ड खोने वाले विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट को नीट-यूजी के डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी करने का दिल्ली हाई कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा कि ये उम्मीदवार फारेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) की तैयारी कर रहे हैं, जो डॉक्टर के तौर पर उनके करियर के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में उनके लिए आखिरी समय में सभी औपचारिकताओं को पूरा करना मुमकिन नहीं होगा।

नीट-यूजी स्कोरकार्ड जारी करने की मांग की गई

पीठ ने 31 अक्टूबर को होने वाले एफएमजीई परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुुए की। याचिकाकर्ताओं ने नीट-यूजी स्कोरकार्ड जारी करने की मांग की गई थी। पीठ ने देखा कि नीट-यूजी स्कोरकार्ड न होने की वजह से एफएमजीई के लिए याचिकाकर्ताओं के आवेदन अधूरे थे।

परीक्षा के शेड्यूल के मुताबिक आवेदन 25 सितंबर तक जमा करने थे, जबकि योग्यता प्रमाण पत्र समेत दस्तावेज में कमियों को 21 अक्टूबर तक ठीक किया जा सकता था।

डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी करने की प्रक्रिया बताई

वहींं, सुनवाई के दौरान एनटीए ने कहा कि 17 सितंबर के एक सार्वजनिक नोटिस और आफिस आदेश में उन उम्मीदवारों के लिए डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी करने की प्रक्रिया बताई गई थी जिन्हें अपने ओरिजिनल स्कोरकार्ड पाने में दिक्कत हो रही थी।

यह भी पढ़ें- 'दुष्कर्म के केस में जमानत से पहले पीड़िता को सुनना जरूरी', दिल्ली हाई कोर्ट ने रद की ट्रायल कोर्ट से मिली बेल