विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटियों को जन्म देने पर पत्नी की हत्या, सेप्टिक टैंक में छुपाए शव के टुकड़े; दिल्ली HC का जमानत से इनकार

Published: Sat, 22 Aug 2026 12:17 PM (GMT+05:30)

दिल्ली हाई कोर्ट ने पत्नी की नृशंस हत्या कर शव के टुकड़े सेप्टिक टैंक में फेंकने के आरोपी आशु पाल को जमानत देने से इनकार कर दिया। 

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी आशु पाल की जमानत याचिका खारिज की।

  2. पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े सेप्टिक टैंक में फेंके थे।

  3. अदालत ने अपराध की गंभीरता को जमानत से ऊपर रखा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पत्नी की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करने और अवशेषों को सेप्टिक टैंक में फेंकने के अारोपित आशु पाल पति को जमानत देने से दिल्ली हाई कोर्ट ने इन्कार कर दिया।

अदालत ने कहा कि जमानत पर विचार करते समय अपराध की गंभीरता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जमानत याचिका खारिज करते हुए न्यायमूर्ति गिरीश कथपालिया की पीठ ने कहा कि मुकदमे में देरी जमानत देने का एकमात्र आधार नहीं है।

पीठ ने कहा कि जमानत देने या न देने पर विचार करते समय, अदालत इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं कर सकती कि आरोपित ने न सिर्फ अपनी पत्नी की नृशंस हत्या की, बल्कि उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया।

आरोपित पति आशु पाल पर के खिलाफ प्रेम नगर थाने में हत्या सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस का आरोप है कि 22 फरवरी 2019 को आशु पाल ने थाने आकर बताया था कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है अैर शव के टुकड़े-टुकड़े करके अवशेषों को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया है।

मृतका के भाई ने लगाए थे ये आरोप

मृतका के भाई ने शिकायत में आरोप लगाया था कि तीन बेटियों को जन्म देने के कारण आशु पाल और उसके स्वजन उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे और दहेज की मांग करते थे।

मृतक महिला के भाई ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि तीन बेटियों को जन्म देने की वजह से पाल और उसके परिवार वाले उसे परेशान करते थे और दहेज की मांग करते थे।

अभियोजन पक्ष ने आगे आरोप लगाया कि आरोपित ने मृतक महिला की मां को फोन करके बताया था कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जब मृतक महिला का भाई आरोपित के घर पहुंचा, तो उसे खून के धब्बे मिले और महिला का शव सेप्टिक टैंक में मिला था।

वहीं, आरोपित यह कहते हुए जमानत देने की मांग की कि मृतक महिला की मां और भाई के बयानों में अहम विरोधाभास है। यह भी कहा कि मुकदमे की कार्यवाही धीमी चल रही है और जल्द निष्कर्ष आने की संभावना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।