विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवंबर में 42 लाख बोतलें गटक जाते हैं दिल्लीवाले, जुलाई में बीयर हिट; सर्दी-त्योहारों में छलके सबसे ज्यादा जाम

Published: Wed, 30 Sep 2026 12:52 PM (IST)

दिल्ली में पिछले दो वित्तीय वर्षों में 18.61 करोड़ शराब की बोतलें बेची गईं, जिसमें भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) ...और पढ़ें

शराब बिक्री के दो साल के आंकड़ों ने चौंकाया। फोटो: आर्काइव

शराब बिक्री के दो साल के आंकड़ों ने चौंकाया। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. दिल्ली में दो साल में 18.61 करोड़ शराब की बोतलें बिकीं

  2. भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) की मांग आयातित से अधिक

  3. त्योहारों के कारण नवंबर में IMFL बिक्री में बड़ा उछाल

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में शराब की बिक्री के आंकड़े सामने आए हैं। पिछले दो वित्तीय वर्षों में दिल्ली पर्यटन विभाग की दुकानों से अलग-अलग आकार और प्रकार की 18.61 करोड़ शराब की बोतलें बिकीं।

आरटीआई के जवाब में सामने आए आंकड़ों में भारतीय निर्मित विदेशी शराब यानी IMFL की मांग आयातित विदेशी शराब यानी IFL के मुकाबले काफी ज्यादा रही। वहीं जुलाई के महीनों में बीयर सबसे अधिक लोकप्रिय रही।

IMFL की बिक्री IFL से करीब 20 गुना

दिल्ली पर्यटन की दुकानों से 2024-25 में करीब 4.14 करोड़ IMFL बोतलें बिकीं। इसके मुकाबले आयातित विदेशी शराब यानी IFL की बिक्री करीब 22.72 लाख बोतल रही।

2025-26 में दोनों के बीच का अंतर और बढ़ गया। इस वित्तीय वर्ष में करीब 4.47 करोड़ IMFL बोतलें बिकीं, जबकि IFL की बिक्री करीब 23.3 लाख बोतल रही। यानी IMFL की बिक्री IFL से करीब 20 गुना अधिक रही।

जनवरी में सबसे ज्यादा IMFL की खरीद

IMFL की बिक्री में जनवरी 2025-26 का महीना सबसे आगे रहा। इस दौरान दिल्ली पर्यटन की दुकानों से करीब 45.4 लाख बोतलें बिकीं। इसके बाद फरवरी में करीब 43.3 लाख और नवंबर में करीब 42.3 लाख IMFL बोतलों की बिक्री हुई।

त्योहार आए तो नवंबर में बढ़ी बिक्री

नवंबर में त्योहारों और दीवाली के दौरान IMFL की बिक्री में अचानक उछाल देखने को मिला। अक्टूबर 2025-26 में करीब 26.6 लाख बोतलें बिकी थीं। अगले ही महीने नवंबर में यह आंकड़ा बढ़कर करीब 42.3 लाख पहुंच गया।

यानी सिर्फ एक महीने में 15 लाख से ज्यादा अतिरिक्त बोतलों की बिक्री हुई। आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में IMFL की बिक्री में यह बड़ी बढ़ोतरी त्योहारों के दौरान हुई खरीदारी से जुड़ी रही।

जुलाई में बीयर की रही सबसे ज्यादा मांग

RTI के जवाब में यह भी सामने आया कि जुलाई के महीनों में बीयर सबसे अधिक लोकप्रिय रही। यानी शराब की बिक्री में जहां IMFL की कुल मांग सबसे ज्यादा रही, वहीं जुलाई में बीयर की बिक्री ने अलग से बढ़त दर्ज की।

दो साल के आंकड़ों पर एक नजर

वित्तीय वर्ष IMFL बिक्री IFL बिक्री
2024-25 करीब 4.14 करोड़ बोतल करीब 22.72 लाख बोतल
2025-26 करीब 4.47 करोड़ बोतल करीब 23.3 लाख बोतल

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटने से सड़क पर बिखरीं हजारों मछलियां, लूटने की मची होड़; VIDEO