विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटने से सड़क पर बिखरीं हजारों मछलियां, लूटने की मची होड़; VIDEO

Published: Wed, 30 Sep 2026 12:23 PM (IST)

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मछलियों से भरा एक ट्रक टायर फटने के बाद पलट गया। इस दुर्घटना में पीछे ...और पढ़ें

HighLights

  1. मछलियों से भरा ट्रक टायर फटने से पलटा।

  2. पीछे चल रही कार भी ट्रक से टकराई।

  3. दुर्घटना में कार सवार लोग घायल, यातायात बाधित।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर बुधवार को मछलियों से भरा ट्रक टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक के पीछे चल रही कार भी उससे टकरा गई।

दुर्घटना में कार सवार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मछलियों से भरा ट्रक डीएमई से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक का टायर फट गया।

इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पीछे चल रही कार भी उससे जा टकराई। हादसे के बाद कार सवार लोगों को बाहर निकालकर पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

कुछ लोगों ने किया मछलियां उठाने का प्रयास

ट्रक पलटने से उसमें लदी हजारों मछलियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुटने लगी और कुछ लोग मछलियां उठाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को रोक दिया। दुर्घटना के कारण डीएमई पर यातायात की गति धीमी हो गई। वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी।

पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।