अब AI साफ करेगा दिल्ली का आबोहवा, रेखा सरकार और IIT कानपुर का महा-प्लान; एआई से कैसे साफ होगी हवा?
दिल्ली सरकार आईआईटी कानपुर से जुड़े ऐरावत रिसर्च फाउंडेशन के साथ वायु गुणवत्ता निगरानी के लिए एक समझौता करेगी। यह ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार और आईआईटी दिल्ली के बीच होगा समझौता। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
दिल्ली सरकार करेगी एआई आधारित वायु गुणवत्ता निगरानी
आईआईटी कानपुर के ऐरावत फाउंडेशन से होगा एमओयू
प्रदूषण विश्लेषण और निर्णय लेने में मिलेगी मदद
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार IIT कानपुर से जुड़े ऐरावत रिसर्च फाउंडेशन के साथ एक एमओयू साइन करेगी। इसके माध्यम से वायु गुणवत्ता निगरानी, विश्लेषण और फैसले लेने में AI आधारित तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।
इस एमओयू का उद्देश्य पर्यावरण विभाग और ऐरावत फाउंडेशन के बीच एक सहयोगी ढांचा तैयार करना है, जिसके तहत AI, सेंसर और डेटा एनालिटिक्स आधारित सिस्टम विकसित और लागू किए जाएंगे।
कई तरह से मदद करेगी यह साझेदारी
यह साझेदारी हाइपरलोकल वायु गुणवत्ता निगरानी, भविष्य की स्थिति का अनुमान, प्रदूषण के स्त्रोतों की पहचान, डिसिजन सपोर्ट सिस्टम और क्षमता निर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मदद करेगी।
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इस प्रयोगात्मक सहयोग में फिलहाल सरकार पर कोई आर्थिक बोझ नहीं होगा। एमओयू के प्रारंभिक चरण में पर्यावरण विभाग की ओर से कोई वित्तीय प्रतिबद्धता नहीं है।
यह सबसे पहले एक नॉलेज पार्टनरशिप है, जिसका उद्देश्य फाउंडेशन द्वारा विकसित एआइ आधारित तकनीकों की संभावनाओं का अध्ययन करना है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में फ्री इलाज के नियम बदले: गरीब मरीजों के लिए रेफरल सिस्टम सख्त, पहले बेड की उपलब्धता देखनी होगी
