विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से श्रद्धालुओं को लेकर सोमनाथ धाम जाएगी स्पेशल ट्रेन, 30 अप्रैल को CM रेखा गुप्ता दिखाएंगी हरी झंडी

Published: Tue, 28 Apr 2026 05:25 AM (GMT+05:30)

दिल्ली सरकार 30 अप्रैल को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से लगभग 1300 श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सोमनाथ यात्रा आयोजित कर रही ...और पढ़ें

30 अप्रैल को दिल्ली से गुजरात के सोमनाथ धाम के लिए रवाना होगी ट्रेन। फाइल फोटो

30 अप्रैल को दिल्ली से गुजरात के सोमनाथ धाम के लिए रवाना होगी ट्रेन। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली सरकार आयोजित करेगी निःशुल्क सोमनाथ यात्रा।

  2. 30 अप्रैल को 1300 श्रद्धालु होंगे रवाना।

  3. गुजरात सरकार करेगी ठहरने, भोजन की व्यवस्था।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार सोमनाथ यात्रा आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 1000 वर्षों की अखंड आस्था’ को समर्पित है। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, भारतीय परंपरा और हमारी आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का पावन अवसर है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 30 अप्रैल को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से लगभग 1300 श्रद्धालुओं को लेकर एक विशेष ट्रेन गुजरात के सोमनाथ धाम के लिए रवाना होगी। वह स्वयं इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

ट्रेन अगले दिन सुबह सोमनाथ पहुंचेगी। 1, 2 और 3 मई को श्रद्धालु भगवान शिव के पावन ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर और आसपास स्थित अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगे। पूरी यात्रा निशुल्क होगी।

श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पीने के पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था गुजरात सरकार द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अखंड आस्था के 1000 वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सोमनाथ की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को व्यापक स्तर पर पुनर्स्मरण और प्रसारित करना है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ से सोमनाथ तक आस्था का सफर, सीएम योगी ने शुरू की विशेष यात्रा; गूंजे जय सोमनाथ के नारे

यह भी पढ़ें- यूपी के 1008 श्रद्धालुओं को सोमनाथ यात्रा कराएगी योगी सरकार, 19 अप्रैल को स्पेशल AC ट्रेन से होंगे रवाना




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।