Move to Jagran APP

कोरोना से जंग में विफल रही है दिल्ली सरकार: भाजपा

भाजपा वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रही है। विधानसभा स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 08:34 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 08:34 PM (IST)
कोरोना से जंग में विफल रही है दिल्ली सरकार: भाजपा
कोरोना से जंग में विफल रही है दिल्ली सरकार: भाजपा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : भाजपा वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रही है। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को सात विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को नेताओं ने संबोधित किया। उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही कोरोना संक्रमण को लेकर सचेत किया। कोरोना संकट के समय केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के लोगों के हित में उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जरूरतमंदों की सेवा जारी रखने का आह्वान किया।

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने करोलबाग, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नजफगढ़, सांसद मीनाक्षी लेखी ने कस्तूरबा नगर, रमेश बिधूड़ी ने पालम व हंसराज हंस ने बवाना, मिजोरम के प्रभारी पवन शर्मा ने नांगलोई जाट व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने तिलकनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट के दौरान दिल्लीवासियों की अनेक रूप से मदद की है।

सेवा कार्य करते हुए कई कार्यकर्ता संक्रमित हुए। कई कार्यकर्ताओं का निधन हो गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रदर्शित पथ पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में लाना ही भाजपा का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लॉकडाउन की अवधि में दिल्ली सरकार को पर्याप्त राशन मुहैया करवाया था ताकि राजधानी में कोई भी मजदूर, गरीब और जरूरतमंद भूखा न रहे। लेकिन अरविद केजरीवाल सरकार की जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने में असफल रही है। मुख्यमंत्री ने कोरोना मरीजों के लिए 30 हजार बेड सहित अन्य जरूरी प्रबंध करने का दावा किया था, लेकिन हकीकत सामने आ गई है।

दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलताओं को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह को आगे आना पड़ा है। उन्होंने दिल्ली के लोगों के हित में कई फैसले लिए हैं। जांच की संख्या बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। निजी अस्पतालों की मनमानी रोकी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों में लोगों को उनके मकान का मालिकाना हक दिया है। प्रदूषण की समस्या हल करने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.