विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी विभागों में वर्क फ्रॉम होम खत्म, नया टाइम-टेबल लागू

Published: Sat, 04 Jul 2026 10:43 AM (IST)

पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने पर दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम खत्म किया है।

रेखा सरकार ने लिया बड़ा फैसला।

रेखा सरकार ने लिया बड़ा फैसला।

HighLights

  1. दिल्ली सरकार ने वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था समाप्त की।

  2. सरकारी दफ्तरों के नए समय सुबह 10 से शाम 6:30 बजे।

  3. एमसीडी कार्यालयों के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने के बाद दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों में लागू विशेष व्यवस्थाओं को समाप्त करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार और शनिवार को लागू वर्क फ्राम होम व्यवस्था वापस लेने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) के कार्यालयों के कार्य समय में भी संशोधन किया गया है।

देखें नया टाइम-टेबल

अब सरकारी दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मचारियों के लिए पहले से लागू समय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक ही रहेगा और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सरकार का कहना है कि सुरक्षा स्थिति सामान्य होने और प्रशासनिक कार्यों को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

नए आदेश लागू होने के बाद सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से कार्यालयों में उपस्थित होकर कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें- अब घर बैठे करें आवेदन, 60 दिनों में मिलेगी सब्सिडी की राशि; दिल्ली सरकार ने EV पोर्टल किया लॉन्च