विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सरकार को बदनाम करने की साजिश', यमुना में मरी मछलियों पर गरमाया माहौल; SHO को पत्र लिख FIR की मांग

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:16 AM (IST)

दिल्ली सरकार के सिंचाई विभाग ने यमुना में मरी मछलियों को लेकर सोनिया विहार थाने में FIR दर्ज करने की ...और पढ़ें

यमुना नदी में मछलियां मृत मिली थीं। सोशल मीडिया

यमुना नदी में मछलियां मृत मिली थीं। सोशल मीडिया

HighLights

  1. दिल्ली सरकार ने यमुना में मरी मछलियों पर FIR मांगी।

  2. छठ से पहले सरकार की छवि खराब करने की साजिश।

  3. घटना से यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने सोनिया विहार थाने को पत्र लिखकर एक मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

वहीं, पत्र में आरोप लगाया गया कि अज्ञात लोग छठ त्योहार से पहले दिल्ली सरकार की छवि खराब करने के लिए यमुना नदी में मरी हुई मछलियां डाल रहे हैं। सोनिया विहार के एसएचओ इस पत्र के आधार पर मामले में कार्रवाई कर सकते हैं।

दिल्ली के सोनिया विहार में वजीराबाद पुल के पास यमुना नदी में गुरुवार को मछलियां मृत मिलने का मामला सामने आया था। मछलियों के मृत अवस्था में नदी में पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में कई मछलियां पानी में मृत दिखाई दे रही हैं। इस घटना के बाद यमुना के पानी की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खास बात यह है कि दो दिन पहले ही इसी क्षेत्र में यमुना में इलेक्ट्रिक क्रूज सेवा की शुरुआत की गई है। ऐसे में मछलियों की मौत का मामला सामने आने से नदी के पानी की स्थिति पर चर्चा शुरू हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।