विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली सरकार में बढ़ेगी एआई की उपयोगिता, अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:09 PM (GMT+05:30)

दिल्ली सरकार अपने कामकाज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए सिविल लाइंस स्थित ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार के कामकाज में अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की उपयोगिता बढ़ाने की तैयारी है।

दिल्ली सरकार के कामकाज में अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की उपयोगिता बढ़ाने की तैयारी है।

HighLights

  1. विकास भवन-दो में दिल्ली सरकार ने एआई प्रशिक्षण केंद्र खोला।

  2. अधिकारियों को सरकारी कामकाज में एआई के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण मिलेगा।

  3. प्रशिक्षण में एआई उपकरण, साइबर सुरक्षा और डेटा विश्लेषण सिखाया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के कामकाज में अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की उपयोगिता बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए सरकार ने सिविल लाइंस स्थित विकास भवन-दो में एआई प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बुधवार को केंद्र का उद्घाटन किया। यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों को एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अक्टूबर से शुरू होगा। इसमें अधिकारियों को एआई के जरिए सरकारी कामकाज को आसान और तेज बनाने के तरीके बताए जाएंगे। प्रशिक्षण में एआई उपकरणों के इस्तेमाल, निर्देश देकर एआई से काम कराने, सरकारी पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार करने, आंकड़ों के विश्लेषण तथा प्रस्तुतीकरण तैयार करने जैसे विषय शामिल होंगे। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा और एआई के जिम्मेदार इस्तेमाल पर भी जानकारी दी जाएगी।

अधिकारियों को एआई उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई

उद्घाटन के दौरान अधिकारियों को एआई उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि रोजमर्रा के किन कामों में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है और इससे काम की गुणवत्ता तथा गति कैसे बढ़ाई जा सकती है। मंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि एआई का इस्तेमाल सरकारी कामकाज को बेहतर बनाने के लिए किया जाना चाहिए, लेकिन इसके साथ सुरक्षा और गोपनीयता का ध्यान रखना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रक ने बाइक सवार होटल मैनेजमेंट के दो छात्रों को रौंदा, दोनों की मौत; सिर के हुए कई टुकड़े