विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना में बड़े बदलाव करेगी दिल्ली सरकार, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद लिया फैसला

Published: Sat, 06 Jun 2026 01:58 AM (IST)

दिल्ली सरकार अपनी प्रस्तावित बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम में बदलाव कर रही है, जिसमें आग से बचाव और निगरानी तंत्र पर अधिक जोर दिया जाएगा।

सीएम रेखा गुप्ता। जागरण

सीएम रेखा गुप्ता। जागरण

HighLights

  1. बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम में आग सुरक्षा पर जोर।

  2. लाइसेंस के दुरुपयोग रोकने को निगरानी होगी सख्त।

  3. मालवीय नगर घटना के बाद नियमों में सख्ती का फैसला।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार प्रस्तावित बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम में बदलाव करेगी। स्कीम में आग से बचाव के उपाय और निगरानी तंत्र पर अधिक जोर दिया जाएगा, जिसके तहत जितने कमरों का लाइसेंस मिला होगा, उतने कमरों में ही होम स्टे योजना को लाइसेंसधारक लागू कर सकेंगे।

दिल्ली में जिस तरह से आग की घटनाएं बढ़ रही हैं और बेड एंड ब्रेकफास्ट की पुरानी नीति के तहत दिए गए लाइसेंस का दुरुपयोग करने का मालवीय नगर में जो मामला सामने आया है, उसमें 21 लोगों की मौत हो गई।

सख्ती करने का फैसला लिया

सामने आया कि छह कमरों का लाइसेंस लेकर उसके मालिक ने एक बड़ा होटल खड़ा कर रखा था। बेड एवं ब्रेकफास्ट के नाम स्कीम पर लाइसेंस चला रहा था। ऐसे में सरकार ने पूर्व में बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम के जारी किए गए मसौदे में नियमों में और सख्ती करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें- मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक का 'बांग्लादेशी' कनेक्शन, देश को खतरे में डालने के लिए जा चुका है जेल

यह भी पढ़ें- मालवीय नगर अग्निकांड: लापरवाही से अव्यवस्था तक... दिल्ली पुलिस व अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट में कई खुलासे

सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि लोगों के सुझाव आने के बाद सरकार अंतिम मसौदे काे फाइनल करते हुए आग से सुरक्षा को लेकर नियमों को ठीक तरीके से पालन होने को लेकर फैसला लेगी।

इसके तहत निगरानी काे और मजबूत किया जाएगा और नियमों को उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बढ़ाई जाएगी।