दिल्ली में जल्द शुरू होगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, समय पर होंगे काम; बुराड़ी RTO पहुंचीं CM रेखा गुप्ता
दिल्ली सरकार ने बुराड़ी स्थित परिवहन विभाग की विभिन्न इकाइयों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें नागरिक सेवाओं में सुधार और ...और पढ़ें
HighLights
बुराड़ी परिवहन विभाग की इकाइयों का औचक निरीक्षण
नागरिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के निर्देश
ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) का निर्माण जल्द पूरा करने पर जोर
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने नागरिकों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए बुराड़ी स्थित परिवहन विभाग की विभिन्न इकाइयों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डीटीओ (District Transport Office), व्हीकल इंस्पेक्शन यूनिट, व्हीकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं, सेवा वितरण व्यवस्था और कार्यालयों में कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी तथा समयबद्ध बनाया जाए।

जल्द पूरा किया जाएगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन
इस दौरान ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) के निर्माण कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को आधुनिक और तकनीक आधारित वाहन परीक्षण सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जा सकें।
निरीक्षण के बाद कहा गया कि दिल्लीवासी सरकारी दफ्तरों में अपनी समस्याओं के समाधान और जरूरी सेवाओं के लिए आते हैं। ऐसे में यह सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक सेवा सुगम, पारदर्शी और तय समय के भीतर उपलब्ध कराई जाए।

सरकार ने दोहराया कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही जहां लापरवाही या अनियमितता सामने आएगी, वहां संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।
सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, जिससे सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस: गाजियाबाद से दिल्ली दफ्तर जाने-आने को प्रतिदिन 56 KM साइकिल चलाते हैं पर्यावरण विज्ञानी
यह भी पढ़ें- यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव करेगी भाजपा, घर-घर चलेगा अभियान, दिल्ली से मिला आदेश
