विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोटर साइकिल पर बैठाने का झांसा देकर किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

By Pradeep ChauhanEdited By:
Published: Mon, 22 Nov 2021 03:01 PM (IST)

पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित दिल्ली सिविल डिफेंस में काम कर ...और पढ़ें

50 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर पुलिस आरोपित तक पहुंची और घटना के 72 घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
50 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर पुलिस आरोपित तक पहुंची और घटना के 72 घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। थाना पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित दिल्ली सिविल डिफेंस में काम कर चुका है। आरोपित ने किशोरी को घर पहुंचाने का झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। करीब 150 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर पुलिस आरोपित तक पहुंची और घटना के 72 घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म करने और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार उत्तम नगर इलाके में रहने वाली किशोरी के पिता ने 16 नवंबर को ¨बदापुर थाने में अपनी बेटी के अगवा होने की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अगले दिन किशोरी अपने घर वापस आ गई। पता चला कि वह मटियाला रोड से घर आ रही थी।

इसी दौरान एक युवक ने घर छोड़ने की बात कहकर उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया। आरोप है कि वह युवक उसे एक पार्क में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को आरोपित अभिषेक को राजापुरी से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य मामले में राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का गला दबाकर पहले उसके गहने लूट लिए, जब लूट के बाद भी महिला ने विरोध करने और उन्हें रोकने की कोशिश की तो तीनों बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। वे बेसुध हो गईं। लोगों ने उन्हें बेसुध पाया तो इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अस्पताल ले गई, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बुजुर्ग महिला राजौरी गार्डन में रहती हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह अकेली ही घर के पास स्थित गुरुद्वारे जा रही थीं। वे फुटओवर ब्रिज पर सड़क पार करने के लिए चढ़ीं। उन्हें आभास नहीं हुआ कि कुछ लड़के उनके पीछे आ रहे हैं। जैसे ही वह ऊपर चढ़ी ब्रिज खाली पाकर बदमाशों में से एक ने उनके गले को पीछे से दबोच लिया।

इससे पहले की वह कुछ कर पाती अन्य दो लड़कों ने उनसे कान में पहनी हुई बाली व गले की चेन व उनका पर्स लूट लिया और भागने लगे। महिला ने हिम्मत दिखाई और उनमें से एक को पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया और तब तक पीटते रहे जब तक महिला बेसुध नहीं हो गई।