विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6 Kg चांदी के साथ दबोचे गए चार बदमाश, कीमती सामान भी बरामद; दिल्ली पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़

Published: Mon, 23 Mar 2026 07:00 AM (IST)

प्रसाद नगर पुलिस ने हौज खास में घर से चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास ...और पढ़ें

छह किलों चांदी के साथ चार चोर गिरफ्तार। एआई जनरेटेड

छह किलों चांदी के साथ चार चोर गिरफ्तार। एआई जनरेटेड

HighLights

  1. हौज खास चोरी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार।

  2. पुलिस ने 6.350 किलोग्राम चोरी की चांदी बरामद की।

  3. प्रसाद नगर पुलिस ने करोल बाग से चोरों को पकड़ा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में हौज खास में एक घर में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर प्रसाद नगर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 6.350 किलोग्राम चोरी की चांदी, तांबा व अन्य सामान बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी पीतमपुरा के मोहम्मद नसीम, पालम के शेख सरफराज, मोहम्मद कादिर और दिलशाद हैं।

पुलिस को देख भागे चोर

मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, बीती 20 मार्च को प्रसाद नगर थाना की पेट्रोलिंग टीम बापा नगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम जब करोल बाग में सीपीडब्ल्यूडी खंडहर के पास पहुंची तो दो बैग लेकर जा रहे चार व्यक्ति संदिग्ध लगे। वह पुलिस को देखकर भागने लगे।

धार्मिक वस्तुएं बरामद

इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा कर चारों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चांदी, तांबा और कांसे के आभूषण, बर्तन, सिक्के और धार्मिक वस्तुएं बरामद हुईं।

यह भी पढ़ें- ट्रांसपोर्ट कर्मचारी से 23 लाख की लूट: दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोचा, 15 लाख बरामद

वहीं, पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने बरामद सामान हौज खास क्षेत्र से चोरी किया था। इस संबंध में बीती 18 मार्च को हौज खास थाने में मामला दर्ज किया गया था।