दिल्ली रिज में पौधरोपण की होगी नियमित निगरानी, 70 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के बीच वन विभाग ने मांगे आवेदन
दिल्ली वन विभाग रिज क्षेत्र में पौधरोपण की नियमित जांच करेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कार्य ठीक से ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
वन विभाग रिज में पौधरोपण की नियमित जांच करेगा।
पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने हेतु निगरानी।
2026-27 तक 70 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार का वन विभाग रिज में पौधरोपण की नियमित जांच करने की योजना बना रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पौधरोपण कार्य ठीक से हो रहा है और पौधों की देखभाल निर्धारित तरीके से की जा रही है।
वन विभाग एक अधिकारी ने कहा कि विभाग ने पश्चिम वन प्रभाग के अंतर्गत सेंट्रल रिज और दक्षिण वन प्रभाग के अंतर्गत सदर्न रिज में पौधरोपण की कई चरणों में निगरानी के लिए कार्यान्वयन साझेदारों को नियुक्त करने के लिए निविदा आमंत्रित की हैं।
70 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य
इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पौधरोपण अभियान ठीक से संचालित हो रहे हैं और पौधरोपण से संबंधित निर्धारित आवश्यकताओं का जमीनी स्तर पर पालन किया जा रहा है, जिसमें पौधों को कैसे लगाया जा रहा है और क्या कार्य की उचित देखभाल की जा रही है, इसकी जांच शामिल है।
दिल्ली सरकार राजधानी में पौधरोपण अभियान चला रही है, जिसका लक्ष्य 2026-27 में लगभग 70 लाख पेड़ लगाना है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बड़ा बदलाव: अब सप्त सरोवर में मिलेंगे AC हट, ऑनलाइन बुकिंग और सफारी के नए नियम लागू
यह भी पढ़ें- क्यों बेहद खूबसूरत है गुलमर्ग? स्टडी ने राज से हटाया पर्दा; पौधे की 364 दुर्लभ प्रजातियों का है अनमोल खजाना
