विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में सीजन का पहला हीट स्ट्रोक का मामला आया सामने, बंगाल का छात्र RML अस्पताल में भर्ती

Published: Thu, 21 May 2026 11:48 AM (IST)

दिल्ली में बढ़ते तापमान के बीच इस सीज़न का पहला गंभीर हीट स्ट्रोक का मामला सामने आया है। आरएमएल अस्पताल ...और पढ़ें

दिल्ली में सीजन का पहला हीट स्ट्रोक का मामला सामने आया है। एआई जनरेटेड

दिल्ली में सीजन का पहला हीट स्ट्रोक का मामला सामने आया है। एआई जनरेटेड

HighLights

  1. दिल्ली में सीजन का पहला गंभीर हीट स्ट्रोक मामला।

  2. आरएमएल अस्पताल में 24 वर्षीय छात्र की हालत गंभीर।

  3. इमर्सन कूलिंग तकनीक से किया जा रहा है इलाज।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में तेजी से बढ़ते तापमान के बीच इस सीजन का पहला हीट स्ट्रोक का मामला सामने आया है। 24 वर्षीय छात्र को ट्रेन में हालत बिगड़ने के बाद आरएमएल में भर्ती किया गया है।, उसका इमर्सन कूलिंग से इलाज क‍िया जा रहा है।

बताया कि छात्र की हालत गंभीर है। उसे आरएमएल की हीट स्‍ट्रोक के ल‍िए बनाई गई डेड‍िकेटेड यून‍िट में भर्ती किया गया है, उसका इलाज इमर्सन कूलिंग तकनीक से क‍िया जा रहा है।

ट्रेन में सफर कर रहा था छात्र

आरएमएल अस्‍पताल के नोडल अधिकारी और हीट स्ट्रोक पर गाइडलाइंस बना चुके मेड‍िस‍िन व‍िभाग के डायरेक्‍टर प्रोफेसर डॉ. अजय चौहान ने बताया कि बंगाल का रहने वाला 24 साल का यह छात्र ट्रेन में सफर कर रहा था, तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में रात के पौने दो बजे आरएमएल अस्पताल में भर्ती किया गया था।

छात्र को अस्पताल में लाया गया

डॉ. अजय ने बताया कि जब छात्र को अस्पताल में लाया गया था तो उसके शरीर का तापमान बहुत ज्यादा था। थर्मामीटर से जांच में उसके शरीर का टेंपरेचर 105 डिग्री फारेनहाइट से भी ज्यादा था। उसे उल्टियां और लगातार दस्त हो रहे थे जो कंट्रोल नहीं हो पा रहे थे। छात्र पूरी तरह होश में नहीं था और कन्फ्यूज हो रहा था।