विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटे की नौकरी के लिए निगम कर्मचारी को दिए थे 3500 रुपये, काम न होने पर चलाया हथियार; पिता-पुत्र गिरफ्तार

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:16 AM (IST)

हर्ष विहार थाना पुलिस ने 3500 रुपये के विवाद में निगम कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।

निगम कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार।

निगम कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार।

HighLights

  1. निगम कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला।

  2. 3500 रुपये के नौकरी विवाद में घटना।

  3. पिता-पुत्र प्रताप सिंह और आशीष गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। हर्ष विहार थाना पुलिस ने साढ़े तीन हजार रुपये के विवाद में निगम कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों की पहचान सबोली निवासी प्रताप सिंह और उसके बेटे आशीष के रूप में हुई है। घायल आशीष कुमार का राजीव गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हर्ष विहार थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया है।

जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 18 अक्टूबर को शाम करीब पांच बजे सबोली स्थित गुल्लू के मंदिर के पास मारपीट व एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला करने की सूचना मिली।

पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को उसका दोस्त राजीव गांधी अस्पताल ले जा चुका है। घायल की पहचान निगम कर्मचारी आशीष के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने सहकर्मी सोनू सागर के साथ बैठा था।

इसी दौरान प्रताप सिंह से जुड़े रुपये के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर प्रताप सिंह का बेटा आशीष और उसका एक अन्य स्वजन भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपित प्रताप सिंह ने बताया कि उसने अपने बेटे राहुल को निगम में नौकरी दिलाने के सिलसिले में सोनू सागर को 3500 रुपये दिए थे। प्रताप सिंह को शक था कि सोनू ने रुपये अपने पास रख लिए हैं। वह रुपये वापस मांग रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट की घटना हो गई। सोनू के जरिये आशीष उसकी नौकरी लगवा रहा था।

 

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: पुलिस के रडार पर लॉरेंस का 'राइट हैंड' रंदीप मलिक, जेल में बंद बिश्नोई भाइयों से भी होगी पूछताछ