विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EV खरीदारों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में 21 सितंबर तक 1664 को मिली सब्सिडी, मात्र ढाई माह में 4.80 करोड़ जारी

Published: Thu, 24 Sep 2026 06:58 PM (IST)

दिल्ली सरकार की ईवी नीति 2026 के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को प्रोत्साहन राशि मिल रही है। एक जुलाई ...और पढ़ें

दिल्ली में 21 सितंबर तक इस पोर्टल पर कुल 5678 वाहन मालिकों ने आवेदन किए हैं और इनमें से 1664 को 4.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

दिल्ली में 21 सितंबर तक इस पोर्टल पर कुल 5678 वाहन मालिकों ने आवेदन किए हैं और इनमें से 1664 को 4.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। 

HighLights

  1. दिल्ली ईवी नीति 2026 के तहत प्रोत्साहन राशि दी जा रही।

  2. 21 सितंबर तक 1664 खरीदारों को 4.80 करोड़ रुपये मिले।

  3. ऑनलाइन पोर्टल पर घर बैठे सब्सिडी के लिए आवेदन करें।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक जुलाई से दिल्ली ईवी नीति 2026 लागू की है। इसके अंतर्गत ईवी खरीदने वालों को प्रोत्साहन राशि देने का प्रविधान है। ईवी सब्सिडी पोर्टल भी शुरू किया गया है जिससे कि ईवी मालिक आवेदन कर सकें। 21 सितंबर तक इस पोर्टल पर कुल 5678 वाहन मालिकों ने आवेदन किए हैं और इनमें से 1664 को 4.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। अन्य आवेदनों की जांच की जा रही है।

घर बैठे सब्सिडी के लिए करें आवेदन

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले पात्र उपभोक्ता आरसी मिलने के 30 दिनों के भीतर घर बैठे सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद दस्तावेजों का डिजिटल सत्यापन कर अधिकतम 60 दिनों के भीतर आधार-सत्यापित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। पोर्टल पर आवेदन की रियल-टाइम ट्रैकिंग, दस्तावेज अपलोड और पूरी प्रक्रिया पेपरलेस होती है।

1 अप्रैल, 2028 से नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर भी राहत

मुख्यमंत्री का कहना है कि ईवी नीति का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए ईलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देना है। इसके प्रति लोगों का रूचि बढ़ रही है। वाहन मालिकों को पारदर्शी तरीके से सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि कुल प्राप्त 5678 आवेदनों में से 5621 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए हैं। इनमें 1648 दोपहिया वाहन मालिकों को 4.61 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

नई ईवी नीति के अनुसार 1 अप्रैल, 2028 से केवल नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का पंजीकरण किया जाएगा। हालांकि, पहले से पंजीकृत वाहनों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा और वे अपनी वैधता अवधि तक चलते रहेंगे।

पुराने वाहन स्क्रैप कराने वाले भी हो रहे लाभान्वित

पुराने वाहन स्क्रैप कराने वाले भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आ रहे हैं। चार पहिया ई वाहनों के स्क्रैपिंग प्रोत्साहन के लिए 52 आवेदन मिले हैं। इनमें 16 लाभार्थियों को 16 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं।

एक जुलाई से 21 सितंबर तक ईवी से संबंथित प्रमुख आंकड़े

श्रेणी संख्या/राशि
कुल आवेदन 5,678
सब्सिडी प्राप्त करने वाले 1,664
दी गई कुल सब्सिडी 4.80 करोड़ रुपये
ई-दोपहिया आवेदन 5,621
ई-दोपहिया लाभार्थी 1,648 लाभार्थी (4.61 करोड़ रुपये)
ई-दोपहिया स्क्रैपिंग 25 लाभार्थी (2.50 लाख रुपये)
ई-चारपहिया स्क्रैपिंग 16 लाभार्थी (16 लाख रुपये)
इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहन आवेदन

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में 2 दिन ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल का एलान, ये हैं 9 प्रमुख मांगें

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में EV खरीदने पर लागू हुई नई नीति, किन कारों को मिल रही रजिस्ट्रेशन टैक्स में लाखों रुपये की छूट?