विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टेंडर में फायदा पहुंचाने के बदले ली एक लाख की रिश्वत, दिल्ली में डाॅक्टर और संविदा कर्मचारी को CBI ने पकड़ा

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:01 PM (IST)

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के भगवान महावीर अस्पताल के एक मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर और एक संविदा कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

रिश्वत मांगने वालों को सीबीआई ने किया गिरफ्तार। फोटो: सांकेतिक

रिश्वत मांगने वालों को सीबीआई ने किया गिरफ्तार। फोटो: सांकेतिक

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के पीतमपुरा स्थित भगवान महावीर अस्पताल के एक मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर और संविदा कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि डॉक्टर ने टेंडर से जुड़े मामलों में शिकायतकर्ता को फायदा पहुंचाने के बदले रिश्वत मांगी थी। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

टेंडर रद न हो, इसलिए मांगी रिश्वत

CBI के अनुसार, गिरफ्तार डॉक्टर अस्पताल के मेडिसिन विभाग में आउटसोर्सिंग के लिए नोडल अधिकारी के रूप में भी तैनात था। आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग इस उद्देश्य से की थी कि उसे मिला टेंडर रद न हो, बिल समय पर पास हो जाएं और उसकी फाइल में कोई आपत्ति दर्ज न की जाए।

संविदा कर्मचारी के जरिए ली रिश्वत

एजेंसी ने इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी और जांच के दौरान बुधवार को CBI ने डॉक्टर को उस समय रंगे हाथों पकड़ लिया, जब वह एक संविदा कर्मचारी के माध्यम से रिश्वत की रकम ले रहा था। संविदा कर्मचारी अस्पताल में नर्सिंग अर्दली के तौर पर काम कर रहा था।

अन्य लोगों की भूमिका भी जांचेगी CBI

CBI ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत मांगने और टेंडर संबंधी कार्यों में कथित अनियमितताओं के मामले में अन्य कोई व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाला ओल्ड RTR फ्लाईओवर बंद, दो जगहों पर मिलीं दरारें; मुनिरका के रास्ते पर लंबा जाम