5 दिन के अंदर दिल्ली में दूसरी बड़ी साइबर ठगी, 70 वर्षीय महिला कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे सात करोड़
दक्षिणी दिल्ली में साइबर ठगों ने पांच दिन में दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया, जिसमें बुजुर्गों को डिजिटल अरेस्ट ...और पढ़ें

डिजिटल अरेस्ट कर महिला कारोबारी को ठगा।
HighLights
पांच दिन में दो बड़ी साइबर ठगी की वारदातें
बुजुर्गों को डिजिटल अरेस्ट कर 22 करोड़ रुपये ठगे
ग्रेटर कैलाश में महिला कारोबारी से 7 करोड़ की ठगी
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। ग्रेटर कैलाश और जीके जैसे इलाके में रहने वाले बुजुर्ग करोड़पतियों पर साइबर ठगों की नजर पड़ चुकी है। काॅलोनियों में अलग-थलग रहने वाले बुजुर्गों को ये जालसाज आसानी से डराकर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
पांच दिन के भीतर इन इलाकों में दो बड़ी वारदात को अंजाम देकर 22 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। दोनों ही मामले में पैटर्न भी लगभग एक जैसे हैं। डिजिटल अरेस्ट कर पहले झूठे मामले में फंसाने का डर दिखाया गया।
फिर अलग-अलग खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। ताजा मामला ग्रेटर कैलाश पार्ट-एक का है, जहां जालसाजों ने 70 वर्षीय महिला कारोबारी को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा।
अलग-अलग खातों में लगभग सात करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर जीके-एक थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पांच दिन पहले सीआर पार्क थाना क्षेत्र में भी एनआरआई दंपती को 18 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 15 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई थी।