दिल्ली में सूर्यास्त के बाद DDA पार्कों में प्रवेश होगा नियंत्रित, अंधेरे वाले स्थानों पर बढ़ेगी रोशनी और सुरक्षा
दिल्ली के डीडीए पार्कों में सूर्यास्त के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी, जिसमें बहु-प्रवेश द्वार वाले पार्कों में नियंत्रित ...और पढ़ें

दिल्ली के डीडीए पार्कों में सूर्यास्त के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
सूर्यास्त के बाद डीडीए पार्कों में नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था लागू होगी।
संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
सुरक्षा सूचना बोर्ड लगेंगे, RWA को भी निगरानी में शामिल किया जाएगा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली के डीडीए पार्कों में शाम के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। सूर्यास्त के बाद बहु-प्रवेश द्वार वाले पार्कों में नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था लागू होगी और चुनिंदा गेटों से प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। डीडीए ने अपने अधिकार क्षेत्र के सभी पार्कों के लिए सुरक्षा संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
डीडीए अधिकारियों ने बताया कि जोखिम के आधार पर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। जहां आवश्यक होगा, प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती पर भी विचार किया जाएगा। शाम के समय सुरक्षाकर्मी पार्कों में निगरानी बढ़ाएंगे।
पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा
प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। आगंतुकों को शाम के समय अच्छी तरह रोशनी वाले रास्तों और क्षेत्रों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
डीडीए के अनुसार, सात दिनों के भीतर सभी पार्कों में सुरक्षा सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। इन पर पार्क के नियम, आपातकालीन संपर्क नंबर और जन सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश प्रदर्शित होंगे। आरडब्ल्यूए और स्थानीय हितधारकों को भी निगरानी बढ़ाने और समुदाय आधारित सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग के लिए जोड़ा जाएगा।
