विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AI समिट सुरक्षा के बावजूद दिल्ली में हुई बड़ी लूट, कनॉट प्लेस में रेस्टोरेंट से 6.67 लाख नकदी ले उड़े बदमाश

Published: Sun, 22 Feb 2026 04:30 PM (IST)

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कारीगरी रेस्टोरेंट में शुक्रवार तड़के चार नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया। ...और पढ़ें

कनॉट प्लेस स्थित रेस्टोरेंट चोरी हुई। (फाइल फोटो)

कनॉट प्लेस स्थित रेस्टोरेंट चोरी हुई। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी के अति सुरक्षित माने जाने वाले कनॉट प्लेस इलाके में शुक्रवार तड़के एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई।

कनॉट प्लेस स्थित सिंधिया हाउस के कारीगरी रेस्टोरेंट में सुबह करीब चार बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर 6.67 लाख रुपये से अधिक नकदी और तीन मोबाइल फोन लूटे और फरार हो गए। बाराखंबा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल आरोपितों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट के मेंटेनेंस इंचार्ज रमेश शुक्ला घटना के समय अंदर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे तेज आवाज सुनकर नीचे पहुंचे तो कैश काउंटर के पास चार लोग खड़े थे, जिनके चेहरे नकाब से ढके हुए थे और हाथ में चाकू थे। शोर मचाने पर आरोपित पीछे की ओर भागे और दीवार फांदकर फरार हो गए।

प्रारंभिक जांच में लाकर टूटा मिला और लाकर में रखे 6.67 लाख चोरी थे। इसके अलावा रेस्टोरेंट के दो मोबाइल फोन और सुरक्षा गार्ड का एक फोन भी बदमाश अपने साथ ले गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

वारदात ऐसे समय हुई जब एआइ समिट के कारण पूरे लुटियंस जोन में कड़ी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू थी। इसके बावजूद बदमाश हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।