'VIP को 4 घंटे में राहत, आम आदमी काट रहा चक्कर', दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर भड़की कांग्रेस; डेट बढ़ाने की मांग
दिल्ली कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया में भेदभाव का आरोप लगाते हुए दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने ...और पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने लगाया आरोप। फाेटो: आर्काइव
HighLights
दिल्ली कांग्रेस ने SIR दावे-आपत्तियों की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की
पार्टी ने SIR प्रक्रिया में अमीर-गरीब के साथ भेदभाव का आरोप लगाया
बुलडोजर से प्रभावित लोगों के वोट वापस जोड़ने की अपील की गई
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस ने SIR के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया में गरीब और अमीर यानी VIP और आम आदमी के साथ समान व्यवहार नहीं हो रहा है।
सीएम के नोटिस पर उठाया सवाल
देवेंद्र यादव ने कहा कि जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को नोटिस जारी हुआ तो महज चार घंटे में सभी कमियां दूर कर दी गईं, जबकि आम आदमी अपने नोटिस की खामियां दूर कराने के लिए शिविरों के चक्कर काट रहा है।
उन्होंने मांग की कि सभी मतदाताओं के नोटिस की कमियां प्राथमिकता के आधार पर दूर की जाएं। यादव ने उन गरीब लोगों के वोट भी वापस जोड़ने की मांग की, जिनके घर बुलडोजर चलाकर ढहा दिए गए हैं।
2002 की सूची में लिंक ढूंढना मुश्किल
दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि मतदाता सूची में नाम न होना वजूद बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि 2002 की SIR सूची में लिंक ढूंढना आम आदमी के लिए आसान नहीं है।
उन्होंने कहा कि SIR के तहत संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज भी आम आदमी की पहुंच में होने चाहिए। उनके मुताबिक, SIR की प्रक्रिया पूरी तरह सवालों के घेरे में है।
सभी मतदाताओं की कमियां दूर हों
काजी निजामुद्दीन ने कहा कि केवल VIP मतदाताओं ही नहीं, बल्कि सभी मतदाताओं के नोटिस में मौजूद खामियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाना चाहिए। कांग्रेस ने दावे और आपत्तियों की अंतिम तिथि बढ़ाने की भी मांग दोहराई।
