दीवाली पर गिफ्ट किए iPhone 16, कर्मचारियों की हो गई मौज; सोशल मीडिया पर छाई दिल्ली की कंपनी
दिल्ली की एक कंपनी ने दीवाली पर अपने कर्मचारियों को आईफोन-16 गिफ्ट देकर सुर्खियां बटोरी हैं। इस अनोखे तोहफे से ...और पढ़ें

कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट किए आईफोन-16। सोशल मीडिया
HighLights
दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को आईफोन 16 दिए दीवाली पर।
70 हजार रुपये का आईफोन 16 मिला दीवाली गिफ्ट में।
कर्मचारियों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर खुशी जताई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार आते ही कर्मचारियों के मन में सिर्फ एक ही सवाल दौड़ने लगता है कि आखिर इस बार हमें क्या मिलेगा? ऐसे में अगर आपकी कंपनी दीवाली गिफ्ट में आईफोन-16 दे दे तो मौज ही आ जाए। कर्मचारियों के इस सपने को दिल्ली की एक कंपनी ने पूरा किया है।
दीवाली पर सभी कंपनियां अपने-अपने कर्मचारियों को तरह-तरह के गिफ्ट देती है। हालांकि, कई कंपनियों में बोनस में भी दिया जाता है। लेकिन इस साल दिल्ली की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट में आईफोन-16 देकर सुर्खियां बटोर ली है। यह कंपनी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
दीवाली गिफ्ट मिला iPhone-16
बता दें कि राजधानी दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक कंपनी ने दीवाली के अवसर पर अपने कर्मचारियों को 70 हजार रुपये वाला आईफोन-16 गिफ्ट किया है। कर्मचारियों को मिले शानदार गिफ्ट की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले
कंपनी के कर्मचारियों ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम फ्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है। वीडियो में सभी कर्मचारियों के लैपटॉप पर एक-एक आईफोन-16 रखा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद महिला कर्मचारी अपने हाथ में iPhone-16 दिखाते हुए खुशी जाहिर कर रही हैं।
वहीं, इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो पर कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में कमेंट में लिखा कि कंपनी में वैकेंसी है क्या?
वहीं, एक दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा कि दीवाली पर ऐसे वीडियो देखकर इंस्टाग्राम चलाने का मन ही नहीं करता क्योंकि दूसरे के गिफ्ट देखकर जलन होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।