आपको भी सम्मानित करेगा दिल्ली महिला आयोग बशर्ते...
महिला आयोग ने लोगों से भी अपील की है कि ऐसी महिलाओं के बारे में आयोग को जानकारी दें। ऐसी महिलाओं को सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया जाएगा। महिला आयोग ने लोगों से कहा है कि वे ऐसा संघर्ष करने वाली महिलाओ की भी जानकारी दें, जिनका जीवन
नई दिल्ली। आगामी 8 मार्च को होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली महिला आयोग ऐसा महिलाओं को सम्मानित करेगा जिन्होंने समाज को बेहतर बनाने के लिए अच्छा काम किया हो या फिर और महिलाओ के उत्थान के लिए काम किया हो। यह फैसला आयोग का आज हुई बैठक में लिया गया।
इसको लेकर महिला आयोग ने लोगों से भी अपील की है कि ऐसी महिलाओं के बारे में आयोग को जानकारी दें। ऐसी महिलाओं को सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया जाएगा। महिला आयोग ने लोगों से कहा है कि वे ऐसा संघर्ष करने वाली महिलाओ की भी जानकारी दें, जिनका जीवन दूसरो के लिए प्रेरणास्रोत हो।
दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालिवाल जयहिंद ने बताया कि आयोग अलग-अलग क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम करने वाली महिलाओं और उन्हें सशक्त करने वाले लोगो को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सम्मानित करेगा।
उन्होंने बताया कि आयोग की वेबसाइट पर एक फार्म भी डाला गया है, जिसे भरकर कोई भी व्यक्ति 1 मार्च तक नॉमिनेशन दिल्ली महिला आयोग भेज सकता है। इसमें से चुने हुए लोगों को सम्मानित किया जाएगा।