‘Game over, bro...रिजीम चेंज का एजेंडा बेनकाब', मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर किया तीखा हमला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है, आरोप लगाया कि उनका मकसद विरोध-प्रदर्शन नहीं ...और पढ़ें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। फाइल फोटो
HighLights
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर साधा निशाना।
कहा, विरोध-प्रदर्शन नहीं, 'रेजीम चेंज' है मकसद।
विपक्ष पर युवाओं, किसानों को मोहरा बनाने का आरोप।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच विपक्षी दलों और अन्य प्रदर्शनकारियों पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनका असली मकसद विरोध-प्रदर्शन नहीं, बल्कि 'रिजीम चेंज' यानी सत्ता परिवर्तन है।
लिखा-Game over, bro
मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर पोस्ट किया गया, 'Game over, bro. The agenda is EXPOSED! It was never about protest. It was all about ‘Regime Change’!”
उन्होंने आगे कहा, 'कुर्सी की इतनी भूख है कि युवाओं और किसानों को मोहरा बनाने से लेकर जाति-भाषा के नाम पर समाज को बांटने और देश की संवैधानिक संस्थाओं की साख पर हमला करने तक हर हथकंडा अपनाने को तैयार हैं।'
कांग्रेस, आप और सीजेपी को घेरा
रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट के माध्यम से आरोप लगाया कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और सीजेपी (सीजेपी) की राजनीति का असली चेहरा यही है। मुख्यमंत्री के इस पोस्ट के साथ विवादों में रहने वाले अधिवक्ता प्रशांत भूषण का मीडिया से बात करते हुए वायरल वीडियो भी शेयर किया है।
Game over, bro. The agenda is EXPOSED! It was never about protest. It was all about ‘Regime Change’! कुर्सी की भूख ऐसी कि युवाओं और किसानों को मोहरा बनाने से लेकर जाति-भाषा के नाम पर समाज को बांटने और देश की संवैधानिक संस्थाओं की साख पर हमला करने तक, हर हथकंडा अपनाने को तैयार हैं। कांग्रेस + AAP + CJP की राजनीति का असली चेहरा यही है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 16, 2026
नेहा बोरा के कौन से बयान से उखड़ा विवाद?
दरअसल, गुरुवार को आइसा नेता नेहा बोरा ने बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था, 'बांग्लादेश ने हमें क्रांति का रास्ता दिखाया है।' नेहा के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया में प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों की विचारधारा को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
यह भी पढ़ें- कनॉट प्लेस में 'तिरंगा मार्च' से पहले अभिजीत दीपके डिटेन, गाड़ी में ले गई दिल्ली पुलिस
