विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल सरकार में पहली बार बढ़ा MLAs और मंत्रियों का वेतन, जानिए आपके CM की कितनी है सैलरी? यहां समझें सबकुछ

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 13 Mar 2023 01:00 PM (IST)Updated: Mon, 13 Mar 2023 01:45 PM (IST)

Delhi MLAs Ministers Salary Hike राजधानी दिल्ली के विधायकों मंत्रियों की बल्ले बल्ले हो गई क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ...और पढ़ें

केजरीवाल सरकार में पहली बार बढ़ा MLAs और मंत्रियों का वेतन, जानिए आपके CM की कितनी है सैलरी?
केजरीवाल सरकार में पहली बार बढ़ा MLAs और मंत्रियों का वेतन, जानिए आपके CM की कितनी है सैलरी?

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राजधानी दिल्ली के विधायकों, मंत्रियों की बल्ले बल्ले हो गई, क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सैलरी बढ़ा दी है। वेतन और भत्ते की वृद्धि केजरीवाल सरकार में पहली बार की गई है। यानी कि आखिरी बार सैलरी 12 साल (2011) पहले बढ़ाई गई थी। दिल्ली के विधायकों का वेतन 66 प्रतिशत से बढ़कर अब 90 हजार प्रति माह हो गया है।

वेतन वृद्धि पर राष्ट्रपति ने 14 फरवरी को मुहर लगा दी थी। वेतन एवं भत्ता में बढ़ोतरी बीते 14 फरवरी से लागू मानी जाएगी। लंबी कवायद के बाद दिल्ली में विधायकों की सैलरी बढ़ाने की मंजूरी दी गई है।

पिछले साल 4 जुलाई को दिल्ली विधानसभा ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचेतक, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के वेतन-भत्तों में वृद्धि से संबंधित पांच अलग-अलग विधेयक पारित कर केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे थे। जो उपराज्यपाल, गृह मंत्रालय होते हुए राष्ट्रपति के पास पहुंचे।

मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक और नेता प्रतिपक्ष का वेतन एवं भत्ता बढ़कर 1.70 लाख रुपये प्रतिमाह हो गया है। वेतन एवं भत्ता में बढ़ोतरी बीते 14 फरवरी से लागू मानी जाएगी। इससे पहले दिल्ली के विधायकों का वेतन एवं भत्ता 2011 में बढ़ाया गया था। दिल्ली में कुल 70 विधायक हैं।