विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता ने किया 'यमुना चलो' अभियान का आह्वान, 70 घाटों पर चला स्वच्छता ड्राइव

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:29 PM (IST)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'यमुना चलो' अभियान का आह्वान किया। दिल्ली के 70 घाटों पर मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सीएम गुप्ता ने भी हिस्सा लिया।

यमुना नदी की सफाई करती सीएम रेखा गुप्ता, जागरण।

यमुना नदी की सफाई करती सीएम रेखा गुप्ता, जागरण।

HighLights

  1. दिल्ली के 70 घाटों पर चला मेगा स्वच्छता अभियान।

  2. मुख्यमंत्री ने स्वयं आईटीओ घाट पर की सफाई।

  3. दिल्लीवासियों से 'यमुना प्रहरी' बनने की अपील की।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी से 52 किलोमीटर क्षेत्र से यमुना अपना आगे का सफर करती है, लेकिन जगह-जगह पूजन सामग्री से लेकर अन्य तरह की गदंगी देखी जाती है।

खासतौर पर घाटों और यमुना के ऊपर गुजरने वाले पुलों के पास यह स्थति ज्यादा खराब होती है। इसी की सफाई के लिए पीएम मोदी लोकसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'यमुना चलो' अभियान का आह्वान किया।

दिल्ली के 70 घाटों पर चला अभियान

इस अभियान में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, केंद्रीय राज्यमंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, महापौर प्रवेश वाही, दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों ने, सांसद रामवीर बिधूड़ी, योगेंद्र चांदोलिया, प्रवीन खंडेलवाल, बांसुरी स्वराज, कमलजीत सहरावत के साथ विधायकों और पार्षद भाजपा पदाधिकारियों और स्वयंसेवी संगठनों ने श्रमदान कर यमुना को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। दिल्ली के 70 घाटों पर यह मेगा स्वच्छता अभियान चला।

दिल्ली के लोगों से यमुना प्रहरी बनने की अपील

आइटीओ के घाट पर सीएम ने स्वयं कूड़े, खंडित मूर्तियों और पूजन सामग्री को साफ किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि यमुना की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा दायित्व है।

उन्होंने दिल्लीवासियों से ‘यमुना प्रहरी’ बनकर नदी के संरक्षण में योगदान देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना में किसी भी प्रकार की गंदगी न पहुंचे, इसके लिए लोगों को अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। उन्होंने लोगों से धार्मिक सामग्री और कचरा यमुना या उसके घाटों पर नहीं छोड़ने का आग्रह किया।

आने वाली पीढ़ियों का सहारा

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा जगतपुर गांव के पास श्याम घाट पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुए कहा कि यमुना ने पीढ़ियों से हमारी सभ्यता और आजीविका को सहारा दिया है। नदी की सफाई की सफलता केवल कचरा हटाने से नहीं, बल्कि उसमें स्वच्छ जल का प्रवाह बहाल होने और घाटों के फिर से उपयोगी सार्वजनिक स्थल बनने से तय होगी।

युवा स्वयंसेवकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाले युवा स्वयंसेवकों को प्रशस्ति प्रमाणपत्र देकर ‘स्वच्छ यमुना प्रहरी’ के रूप में सम्मानित किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री गीता कालोनी के यमुना घाट पर श्रमदान में शामिल हुए।

वहीं, महापौर प्रवेश वाही वजीराबाद के राम घाट पर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए जबकि स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा सोनिया विहार घाट पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

यमुना की सफाई एक नियमित प्रक्रिया

आइटीओ स्थित हाथी घाट पर यमुना स्वच्छता अभियान में शामिल हुए दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि यमुना की सफाई अब केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि नियमित प्रक्रिया है। नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने, सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराने और नालों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है, ताकि गंदा पानी यमुना में जाने से रोका जा सके।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से आकर भोजपुर के गांव में चला रहे थे साइबर ठगी का अड्डा, 27 मोबाइल और 34 सिम के साथ 9 दबोचे गए