विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP नेताओं को छोड़कर सभी 4000 लोग रिहा, मेट्रो स्टेशनों के गेट खुले; कल से खुलेंगी शराब की दुकानें

Published: Sat, 10 Oct 2026 10:36 PM (IST)

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के बाद सुरक्षा व्यवस्था सामान्य हो रही है। दिल्ली पुलिस ने ...और पढ़ें

सीजेपी लीडर्स को छोड़कर सभी रिहा। फोटो: जागरण

सीजेपी लीडर्स को छोड़कर सभी रिहा। फोटो: जागरण

HighLights

  1. CJP नेताओं को छोड़कर अन्य सभी हिरासत से रिहा

  2. दिल्ली मेट्रो के सभी प्रवेश-निकास द्वार खुले, सुविधा बहाल

  3. शराब की दुकानें 11 अक्टूबर से फिर से खुलेंगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर की गई सुरक्षा सख्ती के बाद अब हालात सामान्य होने की ओर बढ़ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने हिरासत केंद्रों में रखे गए 4000 प्रदर्शनकारियों को सभी को रिहा कर दिया है।

हालांकि CJP नेताओं को नहीं छोड़ा गया है। अभिजीत दीपके के अलावा आशुतोष रांका, सौरभ दास और ध्रुव राठी को पुलिस ने अभी भी हिरासत में ही रखा है।

बाकी जितने भी समर्थकों को अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया गया था उन सभी को अब छोड़ दिया गया है ।अभिजीत दीपके को नानी के निधन हो जाने की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें मानवीय आधार पर छोड़ देने और महाराष्ट जाने देने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने बाद में घर जाने से खुद ही इंकार कर दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, CJP नेताओं के मामले में नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वहीं, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं। सभी संबंधित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी बहाल कर दी गई है।

CJP नेताओं पर जारी रहेगी कानूनी प्रक्रिया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत केंद्रों में रखे गए लोगों को छोड़ दिया गया है, जबकि पार्टी के नेताओं को फिलहाल हिरासत में रखा गया है। उनके संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटनाक्रम के बीच राजधानी में आम लोगों की आवाजाही से जुड़ी पाबंदियों में भी राहत मिली है।

दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर आवाजाही बहाल

प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद किए गए थे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अब दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं। संबंधित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे यात्रियों को मेट्रो बदलने और अपनी मंजिल तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।

कल से खुल सकती हैं शराब की दुकानें

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने 9 और 10 अक्टूबर को राजधानी में खुदरा शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया था।

यह फैसला दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया था। आदेश के दायरे में संबंधित लाइसेंस श्रेणियों वाली सरकारी और निजी खुदरा शराब की दुकानें शामिल थीं। हालांकि, लाइसेंस प्राप्त रेस्तरां, बार और क्लबों के संचालन पर यह पाबंदी लागू नहीं थी।

अब शनिवार, 10 अक्टूबर को बंदी की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद रविवार, 11 अक्टूबर से खुदरा शराब की दुकानें खुलेंगी।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- हिरासत में केजरीवाल की अपील ‘सब लोग दिल्ली चलो’, बोले- जहां रोके पुलिस वहीं बना दो जंतर-मंतर