विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली: उपद्रवियों ने पुलिस और RAF के जवानों पर फेंकी बोतलें-पत्थर; CCTV फुटेज आया सामने

Published: Thu, 23 Jul 2026 11:19 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2026 11:21 AM (IST)

दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें उपद्रवी पुलिस ...और पढ़ें

HighLights

  1. सीजेपी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में हिंसा हुई।

  2. उपद्रवियों ने पुलिस, आरएएफ पर पत्थर फेंके।

  3. सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों की पहचान जारी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CJP Protest: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन और जंतर-मंतर पर हुए बवाल के बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में उपद्रवी पुलिसकर्मियों और RAF के जवानों पर पत्थर और कांच की बोतलें फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, यह सीसीटीवी फुटेज 20 जुलाई का सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान का बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस सीसीटीवी फुटेज को कंफर्म किया है।

पेट्रोल पंप और दुकानों पर बरसाए पत्थर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में उपद्रवी पेट्रोल पंप और दुकानों पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ उपद्रवी कांच की बोतलें तोड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर बवाल के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, BJP पर लगाया गंभीर आरोप

इस घटना में एक-दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा। वहीं, अब पुलिस इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करके आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।