छठ के रंग में रंगी दिल्ली: सोनिया विहार में भव्य लाइट एंड साउंड शो ने मोहा मन
दिल्ली में छठ महापर्व की धूम है, सोनिया विहार में यमुना किनारे भव्य लाइट एंड साउंड शो ने श्रद्धालुओं का ...और पढ़ें
-1794582340680_m.webp)
HighLights
सोनिया विहार में भव्य लाइट एंड साउंड शो ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ को और भव्य बनाने का संकल्प लिया।
छठ महापर्व दिल्ली की सांस्कृतिक विविधता का अभिन्न अंग बना।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छठ महापर्व की छटा से पूरी दिल्ली सराबोर हो गई है। यमुना किनारे आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सोनिया विहार में दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित भव्य लाइट एंड साउंड शो ने छठ के इस पावन पर्व को और भी खास बना दिया है।
रोशनी और भक्ति गीतों से जगमगाया यमुना तट
सोनिया विहार घाट पर आयोजित लाइट एंड साउंड शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छठी मैया के भक्तिमय गीतों और मनमोहक रोशनी ने पूरे माहौल को भक्ति और उत्साह से भर दिया। लेजर लाइट्स के माध्यम से छठ पूजा के महत्व और पौराणिक कथाओं को दर्शाया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया।
यमुना की लहरों पर रोशनी का श्रृंगार और हर ओर हमारी सनातन संस्कृति का दिव्य वैभव। छठ महापर्व के पावन अवसर पर सोनिया विहार में भव्य लाइट एंड साउंड शो ने मां यमुना और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं को जीवंत कर दिया। इलेक्ट्रिक रिवर क्रूज, म्यूजिकल फाउंटेन और खूबसूरत रिवरफ्रंट के साथ नमो यमुना रिवर सफारी दिल्ली के पर्यटन में एक नया अध्याय जोड़ रही है। इस मनमोहक आयोजन में माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी, सांसद श्री मनोज तिवारी जी, कैबिनेट मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा जी, श्री कपिल मिश्रा जी, श्री रविन्द्र इन्द्राज जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। @hdmalhotra @ManojTiwariMP @mssirsa @KapilMishra_IND @bjpravinder16
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) November 13, 2026
इस बार और भी भव्य होगा छठ: सीएम रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने इस बार छठ महापर्व को और भी भव्य और दिव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया है। सोनिया विहार का यह आयोजन उसी संकल्प की एक झलक मात्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर रही है ताकि वे पूरे हर्षोल्लास के साथ इस महापर्व को मना सकें। घाटों की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।