दिल्ली में युवक से दिनदहाड़े चेन झपटने वाला बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
कमला मार्केट पुलिस ने दिनदहाड़े सोने की चेन झपटने वाले एक बदमाश अरशान अली को गिरफ्तार किया है। उसके पास ...और पढ़ें
-1774315836126_m.webp)
सोने की चेन झपटने वाला बदमाश गिरफ्तार। एआई जनरेटेड
HighLights
कमला मार्केट में चेन झपटने वाला बदमाश गिरफ्तार।
झपटी गई सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद।
दूसरा आरोपी अभी फरार, पुलिस तलाश में जुटी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिनदहाड़े युवक के गले से सोने की चेन झपटने वाले बदमाश को मध्य जिले की कमला मॉर्केट थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, वारदात में शामिल उसका साथी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांधी मार्केट, मिंटो रोड निवासी अरशान अली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से झपटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की पहचान की
उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, बीते वर्ष दो अक्टूबर को कमला मार्केट थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपितों की मूवमेंट का पता लगाने के लिए कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की पहचान की।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के आबकारी विभाग के दो कर्मचारियों के अपहरण का आरोपित 23 दिन बाद नेपाल सीमा पर पकड़ा गया
बाइक के नंबर से पता चला कि यह मोती नगर इलाके से चोरी हुई थी। इसके बाद मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर झपटी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई।
