दिल्ली में स्व-गणना आज से, पहले चरण में 16 अप्रैल से शुरू होगा मकान सूचीकरण अभियान
दिल्ली में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले चरण में 16 अप्रैल से 15 जून तक मकान ...और पढ़ें

16 अप्रैल से 15 जून तक दिल्ली में मकान सूचीकरण और आवास गणना कार्यक्रम आयोजित होगा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसके तहत पहले चरण में अगली 16 अप्रैल से 15 जून तक मकान सूचीकरण और आवास गणना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस चरण में आवास की स्थिति, सुविधाओं और संपत्तियों से जुड़े 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। दिल्ली में आवास गणना को लेकर कर्मचारियों काे प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं स्व-गणना आज से ही शुरू होगी।
सभी जिलाे में नाेडल सेल बनाए जा चुके हैं। जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर बनाए गए थे। उन्होंने फील्ड प्रशिक्षकों काे प्रशिक्षण दे दिया है। वहीं गणना की प्रक्रिया के तहत चार्ज अधिकारी बनाए गए हैं। इनके अंतर्गत में आवास गणना ब्लॉक (हाउस लिस्टिंग ब्लाक) बनाए गए हैं। सभी जिलों में चार्ज अधिकारी बनाए जाने के बाद अपने काम में लग गए हैं। इनके द्वारा हाउस लिस्टिंग ब्लाक (एचएलबी) में एक प्रगणक (इनुमेरेटर) नियुक्त किया जा रहा है।
छह प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर लगाया जाएगा
एक एचएलबी में लगभग 150 से 180 जनगणना घर या लगभग 650-800 की आबादी शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के अनुसार काम किया जा रहा है। इनुमेरेटर का काम ब्लॉक में आने वाले हर घर, मकान और उद्यमशील इकाई का दौरा करना होगा और मकानों की सूची बनाने का काम दिया जाएगा। छह प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर लगाया जाएगा जो उनके काम की निगरानी करेगा। इनकी भी नियुक्ति की जा रही है।
बता दें कि दिल्ली में जनगणना का पहला चरण 16 अप्रैल को शुरू होने जा रहा है। पहला चरण 16 अप्रैल को मकान सूचीकरण अभियान के साथ शुरू होगा और इस दौरान सभी संरचनाओं, घरों और परिवारों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। यह प्रक्रिया 30-30 दिनों के दो चरणों में चलेगी।
एमसीडी के क्षेत्रों में 16 मई से 15 जून तक होगी प्रक्रिया
नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) और दिल्ली छावनी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में यह प्रक्रिया 16 अप्रैल से 15 मई तक चलेगी, जबकि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में इस प्रक्रिया के लिए 16 मई से 15 जून तक की तारीख तय की गई है।
एनडीएमसी और दिल्ली छावनी क्षेत्रों के लिए स्व-गणना की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी, जबकि एमसीडी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लोगों को यह सुविधा एक मई से 15 मई तक मिलेगी।
यह भी पढ़ें- जनगणना कल से शुरू: 33 सवाल में घर की इनकम से लेकर पढ़ाई तक; क्या-क्या बताना होगा और क्या है जियो मैपिंग?
नागरिकों के पास स्व-गणना का विकल्प होगा, जहां वे स्व-गणना वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करके सभी जानकारी मुहैया कराएंगे और उसके बाद 16 अंकों का कोड मिलेगा। यह कोड जनगणना अधिकारी के साथ तब साझा करना होगा जब वह घर-घर जाकर जनगणना करेगा। अधिकारी स्वयं व्यक्ति द्वारा डिजिटल रूप से साझा की गई जानकारी का सत्यापन करेगा। नागरिक इस चरण में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। सत्यापन के बाद, जानकारी जमा कर दी जाएगी।
