विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की सड़कों पर अब किन्नर दौड़ाएंगे ऑटो, कैबिनेट ने 'दुर्गा' योजना को दी मंजूरी, क्या होगा खास?

Published: Wed, 23 Sep 2026 07:12 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और किन्नर समुदाय को रोजगार से जोड़ने के लिए 'दुर्गा' योजना को मंजूरी दी है। इसके ...और पढ़ें

दुर्गा स्कीम को दिल्ली कैबिनेट ने दी मंजूरी। जागरण

दुर्गा स्कीम को दिल्ली कैबिनेट ने दी मंजूरी। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली सरकार ने 'दुर्गा' योजना को दी मंजूरी।

  2. किन्नर और महिलाएं चलाएंगी गुलाबी इलेक्ट्रिक ऑटो।

  3. 1300 ऑटो में से 130 किन्नर समुदाय को मिलेंगे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर अब किन्नर भी गुलाबी रंग के इलेक्ट्रिक ऑटो दौड़ाते नजर आएंगे। दिल्ली सरकार ने महिलाओं और किन्नर समुदाय को रोजगार से जोड़ने के लिए ‘दुर्गा’ योजना को मंजूरी दे दी है।

योजना के पहले चरण में 1,300 गुलाबी बिजली वाले ऑटो आवंटित किए जाएंगे। इनमें 1,170 ऑटो महिलाओं और 130 ऑटो किन्नर समुदाय के लोगों के लिए रखे गए हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। योजना के तहत लाभार्थी ऑटो के मालिक और चालक दोनों बन सकेंगे। सरकार का कहना है कि इससे महिलाओं और किन्नरों को सम्मानजनक स्वरोजगार मिलने के साथ दिल्ली में सुरक्षित और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

किन्नर लाभार्थियों के लिए रखी गई ये सीमा

किन्नर लाभार्थियों के लिए प्रत्येक राजस्व जिले में अधिकतम 10 ऑटो की सीमा रखी गई है। योजना के लिए बनाए गए विशेष जालस्थल के माध्यम से आवेदन किए जा सकेंगे। किन्नर आवेदकों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

उन्हें दिल्ली का निवासी होने के साथ मतदाता पहचान पत्र, हल्के वाहन का चालक लाइसेंस, सार्वजनिक सेवा वाहन का परिचालक पहचान-पत्र और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी किन्नर प्रमाण-पत्र देना होगा।

किसे नहीं मिलेगा लाभ?

दिल्ली लक्ष्मी योजना के बाद तीन से अधिक बच्चों वाली महिला इस योजना से भी बाहर रखी गई हैं।

यह भी पढ़ें- लक्ष्मी योजना का लाभ कैसे मिलेगा? पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल