लक्ष्मी योजना का लाभ कैसे मिलेगा? पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल
दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' शुरू की है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।
HighLights
पात्र महिलाओं को दिल्ली सरकार देगी हर महीने 2500 रुपये।
योजना के लिए 7 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज जानें।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने साल 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं के खाते में 2500 रुपये डालने का वादा किया था। इसी वादे को पूरा करने के लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' शुरू की है। भले ही इस योजना की कुछ शर्तों के चलते दिल्ली सरकार कठघरे में है लेकिन सरकार ने ही बताया है कि अब तक इस योजना के लिए 7 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं।
ऐसे में यह लक्ष्मी योजना क्या है, इसकी पात्रता शर्तें क्या हैं, आवेदन कैसे करें, कितने डॉक्यूमेंट्स लाभार्थी को जमा करने हैं और किन बैंक्स में आएगा योजना का पैसा, आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब...
क्या है योजना?
लक्ष्मी योजना दिल्ली सरकार की लाभकारी योजना है, जिसमें पात्र महिलाओं को सरकार की तरफ से हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे।
क्या हैं पात्रता की सभी शर्तें?
- आवेदनकर्ता सिर्फ महिला होनी चाहिए।
- एप्लीकेंट परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य होनी चाहिए।
- एप्लीकेशन जमा करने की तारीख पर आवेदक की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- वार्षिक पारिवारिक आय 2,50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन जमा करने की तारीख तक, आवेदक या उनके पति या उनके माता-पिता में से किसी एक का दिल्ली का निवासी होना जरूरी है (कम से कम पिछले 10 साल से)।
- आवेदनकर्ता दिल्ली का रजिस्टर्ड मतदाता होना चाहिए।
- परिवार की आवेदन से पूर्व पिछले 12 महीनों की वार्षिक बिजली खपत 2400 यूनिट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले को केंद्र या राज्य सरकार से किसी भी तरह की पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता नहीं मिल रही हो, और वह इनकम टैक्स देने वाला या GST फाइल करने वाला न हो, साथ ही वह सरकारी कर्मचारी न हो और/या किसी सार्वजनिक पद पर न हो।
- आवेदक या परिवार का कोई भी सदस्य राज्य सरकार, भारत सरकार, किसी सरकारी उपक्रम, बोर्ड, स्थानीय निकाय या सरकारी संगठन में नियमित या अनुबंध-आधारित कर्मचारी के तौर पर कार्यरत नहीं होना चाहिए; और न ही उन्हें विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन या कोई अन्य पेंशन, वित्तीय सहायता या इसी तरह की कोई अन्य मदद मिल रही होनी चाहिए।
- आवेदक या परिवार का कोई सदस्य चार पहिया मोटर वाहन का मालिक नहीं होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के तीन से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए।
- आवेदनकर्ता के विरुद्ध कोई आपराधिक रिकॉर्ड / आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन?
- सभी पात्रता प्रश्न पूरे करें और पात्रता शर्तों का सत्यापन करें।
- व्यक्तिगत विवरण, आधार एवं मूलभूत जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- परिवार के सभी आवश्यक सदस्यों का विवरण सही-सही दर्ज करें।
- बेनिफिट ट्रांसफर के लिए आवेदक के बैंक खाते का विवरण भी दें।
- सभी जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- एप्लीकेशन सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें।
- MP/MLA के समर्थन पत्र की साइन कॉपी अपलोड करें।
- भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए एकनॉलेजमेंट रसीद डाउनलोड करके सेव कर लें।
जरूरी डॉक्यूमेंट?
A.अनिवार्य डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- दिल्ली मतदाता पहचान पत्र
- आवेदक का फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर
- संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के सांसद / विधायक का समर्थन पत्र
B. दिल्ली में 10 वर्ष के निवास का प्रमाण (कोई एक)
- दिल्ली मतदाता पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बिजली मीटर का बिल, गैस कनेक्शन का बिल/रसीद।
C. आयु प्रमाण के लिए (निम्न में से कोई एक)
- बर्थ सर्टिफिकेट
- लास्ट अटेंड की गई क्लास का स्कूल छोड़ने का सर्टिफ़िकेट
- मैट्रिक / कक्षा 10 का प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
बैंक के नामों की सूची?
दिल्ली लक्ष्मी योजना (DLY) के तहत आर्थिक सहायता पाने के लिए आवेदक का सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) प्रणाली से जुड़े निम्नलिखित बैंकों में से किसी एक में एक्टिव बैंक अकाउंट होना चाहिए।
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
- आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
- केनरा बैंक
- एक्सिस बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC FIRST Bank)
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- यस बैंक (YES BANK)
- कोटक महिंद्रा बैंक
- एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
- फेडरल बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)
- इंडियन बैंक
- कर्नाटक बैंक
- इंडसइंड बैंक
- यूको बैंक
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
सोर्स- दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना वेबसाइट
