दिल्ली में खतरनाक बस ड्राइविंग पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 154 चालान और दो बसें जब्त
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खतरनाक तरीके से बस चलाने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 154 बसों ...और पढ़ें
-1790998048424_m.webp)
ट्रैफिक पुलिस ने बसों के चालान काटे। AI जनरेटेड
HighLights
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बसों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।
खतरनाक ड्राइविंग पैटर्न के कारण 154 बसों का चालान किया गया।
गंभीर यातायात उल्लंघन पर दो बसों को जब्त किया गया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रही बस की एक छोटी-सी लापरवाही कई किलोमीटर लंबे ट्रैफिक को प्रभावित कर सकती है।
अचानक लेन बदलना, गलत तरीके से ओवरटेक करना या बीच सड़क पर खतरनाक तरीके से ब्रेक लगाना बस के आसपास चल रहे दर्जनों वाहनों को एक साथ ब्रेक लगाने या दिशा बदलने के लिए मजबूर कर सकता है।
154 बसों का चालान
इसी खतरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूरी दिल्ली में बसों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 154 बसों का चालान किया गया, जबकि गंभीर यातायात उल्लंघन करने वाली दो बसों को जब्त किया गया।
बसों की मूवमेंट पर खास नजर
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात दिनेश कुमार गुप्ता के मुताबिक, विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने प्रमुख मार्गों और ट्रैफिक सर्किलों में बसों की मूवमेंट पर खास नजर रखी।
इस बार पुलिस का केंद्र सिर्फ दस्तावेज या सामान्य नियमों की चेकिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बस चालक के ड्राइविंग पैटर्न और सड़क पर पैदा होने वाले रिस्क को भी देखा गया। ऐसे मामलों में कार्रवाई की गई, जिनमें चालक का ड्राइविंग तरीका दूसरे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए खतरा बन सकता था।
