विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली भाजपा की नई टीम का एलान, विष्णु मित्तल फिर बने महामंत्री; योगिता सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Published: Mon, 20 Jul 2026 10:44 AM (IST)

दिल्ली भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा की, जिसमें विष्णु मित्तल और योगिता सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाया ...और पढ़ें

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने नई टीम की घोषणा की। फोटो: आर्काइव

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने नई टीम की घोषणा की। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. विष्णु मित्तल को दोबारा प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया

  2. पार्षद योगिता सिंह को भी प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी

  3. प्रवीण शंकर कपूर दिल्ली भाजपा के नए मीडिया प्रमुख बने

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। संगठन में कई पुराने चेहरों पर एक बार फिर भरोसा जताया गया है, वहीं कुछ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई टीम में विष्णु मित्तल को दोबारा प्रदेश महामंत्री बनाया गया है, जबकि पार्षद योगिता सिंह को भी प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी मिली है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने नई टीम की घोषणा की।

विष्णु मित्तल को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश संगठन में विष्णु मित्तल को एक बार फिर महामंत्री पद पर जगह दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन पर दोबारा भरोसा जताया है।

संतोष ओझा के पास बरकरार रहा पूर्वांचल मोर्चा

नई टीम में संतोष ओझा को फिर से पूर्वांचल मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने पूर्वांचल क्षेत्र के मतदाताओं के बीच उनकी सक्रिय भूमिका को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा है।

प्रवीण शंकर कपूर बने मीडिया प्रमुख

दिल्ली भाजपा ने प्रवीण शंकर कपूर को प्रदेश का मीडिया प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी की नीतियों और गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।

योगिता सिंह को बनाया गया प्रदेश महामंत्री

पार्षद योगिता सिंह को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश महामंत्री बनाया है। संगठन में उनकी नियुक्ति को महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

रोहित चहल को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी

नई टीम में रोहित चहल को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें संगठन को मजबूत करने और विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है।

दिल्ली भाजपा की नई टीम की घोषणा के साथ ही संगठन को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए तैयार करने की कवायद तेज हो गई है।

दिल्ली भाजपा की नई प्रदेश टीम में इन नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:-

प्रदेश उपाध्यक्ष

  • राजेश भाटिया

  • सुनील यादव

  • ऋचा पांडे मिश्रा

  • कौशल मिश्रा

  • सारिका जैन

  • विनोद बछेती

  • विक्रम बिधूड़ी

  • रंजीत कश्यप

  • सोना कुमारी

  • विजय सोलंकी

प्रदेश महामंत्री

  • विष्णु मित्तल

  • योगिता सिंह

  • मोहन सिंह बिष्ट

कोषाध्यक्ष

  • सतीश गर्ग

प्रदेश मंत्री

  • निखिल गौरव खारी

  • नरेश वशिष्ठ

  • रोहित चहल

  • मनोज कुमार जाटव

  • अभिषेक टंडन

  • कृष्ण देव सिंह

  • राज गौतम

  • प्रवीणा शर्मा

  • गुरमीत सिंह

कार्यालय मंत्री

  • कैलाश जैन

कार्यालय सह-मंत्री

  • अमित कुमार गुप्ता

मीडिया एवं आईटी प्रकोष्ठ

  • मीडिया प्रमुख: प्रवीण शंकर कपूर

  • मुख्य प्रवक्ता: डॉ. अनिल गुप्ता

  • मीडिया रिलेशन प्रमुख: शुगेंदु शेखर अवस्थी

  • सोशल मीडिया प्रमुख: रोहित उपाध्याय

  • आईटी प्रमुख: पुनीत अग्रवाल

मोर्चा अध्यक्ष

  • युवा मोर्चा: रजत चौधरी

  • महिला मोर्चा: अर्चना गुप्ता

  • ओबीसी मोर्चा: संतोष पाल

  • अनुसूचित जाति मोर्चा: सुरेंद्र राय

  • अनुसूचित जनजाति मोर्चा: सी.एल. मीणा

  • पूर्वांचल मोर्चा: संतोष ओझा

  • किसान मोर्चा: देवेंद्र

  • अल्पसंख्यक मोर्चा: अनीस अब्बासी

यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग लेकर दिल्ली HC पहुंचीं पत्नी, आज जल्द सुनवाई की मांग