क्रेटा से आए और दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की Creta ही चुरा ले गए बदमाश, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता की क्रेटा कार उनके पश्चिम पटेल नगर स्थित घर के बाहर से चोरी ...और पढ़ें
-1794124408081_m.webp)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व महापौर आदेश गुप्ता की क्रेटा चुरा ले गए बदमाश। AI जनरेटेड इमेज
HighLights
आदेश गुप्ता की क्रेटा कार घर के बाहर से चोरी।
चार बदमाश दूसरी क्रेटा से आकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वाहन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे अब राजनीतिक हस्तियों की गाड़ियों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व महापौर आदेश गुप्ता से जुड़ा है।
पश्चिम पटेल नगर स्थित उनके घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार को बदमाश चोरी कर ले गए। चोरी करने आए चार बदमाश खुद क्रेटा कार से पहुंचे थे। इनमें से दो बदमाशों ने पहले उनकी कार का लॉक खोला और फिर उसे लेकर फरार हो गए, जबकि उनके दो साथी दूसरी कार में सवार होकर निकल गए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, आदेश गुप्ता पश्चिम पटेल नगर इलॉक में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी क्रेटा कार घर के सामने खड़ी होती थी। शनिवार सुबह जब उन्होंने घर के बाहर देखा तो कार गायब थी।
इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें सामने आया कि शनिवार सुबह करीब 5:40 बजे सफेद क्रेटा कार से चार बदमाश वहां पहुंचे थे। कुछ देर रुकने के बाद उनमें से दो बदमाश नीचे उतरे और घर के बाहर खड़ी उनकी क्रेटा कार का लॉक खोला। इसके बाद दोनों बदमाश कार में सवार हुए और फरार हो गए।
महीनेभर पहले भी की थी कोशिश
इस वारदात ने इसलिए भी पुलिस की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि बदमाश करीब एक महीने पहले भी उनकी कार चोरी करने का प्रयास कर चुके थे। हालॉक, उस समय वे कामयाब नहीं हो पाए थे। उस घटना के बाद आदेश गुप्ता ने पटेल नगर थाने में शिकायत भी दी थी। इसके बावजूद बदमाशों ने दोबारा उनकी कार को निशाना बनाया और इस बार चोरी करने में सफल रहे।
बेटे के नाम पंजीकृत है कार
चोरी की गई क्रेटा कार आदेश गुप्ता के बेटे यश गुप्ता के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों के भागने का रास्ता और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार चोरी की तो नहीं है और क्या आरोपित किसी वाहन चोर गिरोह से जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें- Exclusive: नोएडा बिजली चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई दो सेवानिवृत्त जेई और लाइनमैन गिरफ्तार, जांच जारी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।