विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AAP नेता आतिशी पर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप, दिल्ली विधानसभा ने भेजा नोटिस

Published: Thu, 15 Jan 2026 08:18 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा ने आप विधायक आतिशी को सिख गुरुओं के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में विशेषाधिकार हनन का ...और पढ़ें

दिल्ली विधानसभा ने आप विधायक आतिशी को नोटिस जारी किया है। फाइल फोटो

दिल्ली विधानसभा ने आप विधायक आतिशी को नोटिस जारी किया है। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने विपक्ष की नेता और आम आदमी पार्टी (आप) विधायक आतिशी को सिख गुरुओं के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में विशेषाधिकार हनन एवं अवमानना की शिकायत पर नोटिस जारी किया है। विधानसभा सचिवालय के सचिव रणजीत सिंह ने आतिशी को पत्र लिखकर 19 जनवरी 2026 तक अपना लिखित बयान प्रस्तुत करने को कहा है।

बता दें कि यह विवाद 6 जनवरी 2026 को विधानसभा में हुई घटना से जुड़ा है, जहां सदन में सिख गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत दिवस पर चर्चा के दौरान आतिशी के कथित वक्तव्य से हंगामा हुआ था। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि आतिशी ने गुरुओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने 8 जनवरी को सदन में कहा कि आतिशी ने स्पष्टीकरण नहीं दिया और सत्र में उपस्थित नहीं हुईं, इसलिए मामला विशेषाधिकार समिति को भेज दिया गया।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 6 जनवरी की घटना के बाद 8 जनवरी को आतिशी सदन में नहीं आईं और बयान पर स्पष्टीकरण नहीं दिया। इससे विशेषाधिकार समिति ने नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। आतिशी को हस्ताक्षरित लिखित बयान 19 जनवरी तक जमा करना होगा।

यह मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया है। भाजपा ने आतिशी के खिलाफ कार्रवाई और सदस्यता रद्द करने की मांग की, जबकि आप ने वीडियो को 'डॉक्टर्ड' और 'फर्जी' बताया। पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया कि आतिशी ने 'गुरु' या 'गुरुओं' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। इसी वीडियो पर जालंधर पुलिस ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की, जिसे दिल्ली विधानसभा ने विशेषाधिकार हनन माना और पंजाब पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किया।

आतिशी ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि वह प्रदूषण चर्चा और आवारा कुत्तों के मुद्दे पर बोल रही थीं, और भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए गुरु जी का नाम घसीटा। आप नेताओं ने इसे 'टुच्ची राजनीति' करार दिया। स्पीकर ने वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी कराई, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।यह विवाद दिल्ली-पंजाब के बीच तनाव बढ़ा रहा है और गणतंत्र दिवस से पहले राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। विशेषाधिकार समिति की जांच से आतिशी पर कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में यमुना सफाई का नया दौर, फिनलैंड से मंगाई गई पहली हाई-टेक गाद हटाने वाली मशीन