विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की हवा में हल्का सुधार, AQI 200 से नीचे आया; अगले 9 दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:00 AM (IST)

दिल्ली की हवा में शनिवार को हल्का सुधार देखा गया, एम्स के पास AQI 179 दर्ज हुआ, जबकि शुक्रवार को ...और पढ़ें

दिल्ली में एक्यूआई 179 दर्ज किया गया। ANI

दिल्ली में एक्यूआई 179 दर्ज किया गया। ANI

HighLights

  1. दिल्ली का AQI आज 179 दर्ज, शुक्रवार को 230 था।

  2. अगले 9 दिनों तक वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद नहीं।

  3. कम हवा की गति से प्रदूषण बढ़ने का खतरा बना हुआ।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ठंड शुरू होते ही प्रदूषण की मार झेल रही राजधानी दिल्ली की शनिवार की सुबह हवा में हल्का सुधार देखने को मिला। दिल्ली में आज सुबह एम्स के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 179 दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली में शुक्रवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 230 दर्ज किया गया था, जो खराब श्रेणी में है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को एम्स के आसपास का एक्यूआई 179 रिकॉर्ड किया गया है, जो कि मध्यम श्रेणी में आता है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 9 दिन तक हवा की गुणवत्ता में खास सुधार की संभावना नहीं है।

हवा खराब श्रेणी में रहने का अनुमान

26 अक्टूबर तक हवा खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है, जबकि इसके बाद के छह दिनों में भी स्थिति लगभग ऐसी ही बनी रह सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर एप के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 56 निगरानी केंद्रों में से तीन पर वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें पूसा में सबसे अधिक 324 एक्यूआई रहा। वहीं, 36 केंद्रों पर हवा "खराब" और 17 केंद्रों पर मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई।

विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने और वातावरण में प्रदूषकों को फैलने के लिए पर्याप्त अनुकूल परिस्थितियां नहीं मिलने से प्रदूषण बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में अगले 9 दिनों तक 'जहरीली हवा' का अलर्ट, खराब श्रेणी में AQI; क्यों बिगड़ रहे हालात?