विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, अक्टूबर की शुरुआत चार साल में सबसे प्रदूषित; AQI पहुंचा 166

Published: Thu, 01 Oct 2026 09:06 PM (IST)

दिल्ली में अक्टूबर की शुरुआत पिछले चार वर्षों में सबसे प्रदूषित रही, जहां AQI 166 दर्ज किया गया, जो मध्यम ...और पढ़ें

रोहतक रोड पर मुंडका के पास उड़ती धूल। जागरण आर्काइव

रोहतक रोड पर मुंडका के पास उड़ती धूल। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. दिल्ली में अक्टूबर की शुरुआत चार वर्षों में सबसे प्रदूषित।

  2. राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 166 दर्ज किया गया।

  3. कम हवा की गति से प्रदूषण बढ़ने की आशंका विशेषज्ञों द्वारा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में अक्टूबर की शुरुआत पिछले चार वर्षों में सबसे प्रदूषित रही। बृहस्पतिवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 166 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। इससे पहले एक अक्टूबर को इससे अधिक एक्यूआई वर्ष 2022 में 186 दर्ज किया गया था।

हवा संतोषजनक श्रेणी में रहने का अनुमान

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली के 44 निगरानी केंद्रों में से 37 पर हवा मध्यम, पांच पर खराब और दो केंद्रों पर संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, दो से चार अक्टूबर तक एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है। इसके बाद अगले छह दिनों में भी हवा मध्यम से संतोषजनक श्रेणी में रहने का अनुमान है।

प्रदूषकों के जमाव के लिए प्रतिकूल स्थिति

विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की रफ्तार कम रहने और प्रदूषकों के फैलाव के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं होने से प्रदूषण बढ़ सकता है। पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, छह हजार वर्गमीटर प्रति सेकंड से कम वेंटिलेशन इंडेक्स और 10 किमी प्रति घंटे से कम औसत हवा की गति प्रदूषकों के जमाव के लिए प्रतिकूल स्थिति है।

आज आसमान रहेगा साफ

दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को दिल्ली में मौसम सामान्य बना रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 35.2 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 42 से 91 प्रतिशत रहा। शुक्रवार को आसमान साफ रहने तथा अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण पर लगेगा लगाम, AI और CCTV से होगी निर्माण स्थलों की चौबीसों घंटे निगरानी

यह भी पढ़ें- MCD के प्राइमरी शिक्षक भर्ती में 30 साल की उम्र सीमा पर दिल्ली HC का फैसला- आयु में 10 साल की छूट देने से इनकार